विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

 झारखंड की चुटूपालू घाटी में हादसा: ब्रेक फेल होने से बेकाबू कंटेनर ने कार को मारी टक्कर, 1 महिला की मौत; 6 घायल  

Published: Sun, 06 Sep 2026 01:35 PM (IST)

रामगढ़ की चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसे में डीएसपी अकरम रजा की मौसी की मौत हो गई, जबकि चालक ...और पढ़ें

घायल को लेकर जाती पुलिस टीम। फोटो जागरण

घायल को लेकर जाती पुलिस टीम। फोटो जागरण

जागरण संवाददाता, रामगढ़। नेशनल हाईवे के रांची-पटना फोरलेन मार्ग के चुटूपालू घाटी में रविवार को की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार एक की महिला की मौत हो गई, जबकि चालक सहित छह लोग घायल हो गए।

मृतिका व घायल सभी रामगढ़ मुख्यालय डीएसपी अकरम रजा के परिवार के हैं। घटना में डीएसपी अकरम रजा की मौसी सारा तबस्सुम (45 वर्ष) की मौत हुई है। जबकि घायल मौसा फिरोज राही (48) बहन तरजा सलियां (23) सिफ़्ता ताजमीन, अमीरा ताजमीन (10), अनुजा तबस्सुम घायल हो गए।

रामगढ़ आते समय हादसा 

जानकारी के अनुसार रांची से रामगढ़ की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे कंटेनर वाहन (एनएल 01एबी 8418) का घाटी में प्रवेश करते ही ब्रेक फेल हो गया। इससे कंटेनर वाहन पूरी तरह से अनियंत्रित होकर घाटी में आगे–आगे चल रही एक कार को पीछे से अपनी चपेट में ले लिया।

WhatsApp Image 2026-09-06 at 1.03.30 PM

इस हादसे में कार में सवार छह लोगों में से एक महिला की मौत हो गई, जबकि चालक सहित 6 लोग घायल हो गए। जिनका सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया।

सभी लोग रांची से कार से रामगढ़ आ रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही मुख्यालय डीएसपी अकरम रजा, रामगढ़ थाना के सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार, मंजेश कुमार, पंकज कुमार एवं रोशन बाड़ा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

इधर हादसे की सूचना मिलने पर एसपी मुकेश कुमार लुनायत, एसडीपीओ आलोक रंजन, गोपनीय शाखा प्रभारी रविंद्र कुमार गुप्ता समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।

यह भी पढ़ें- काश! पत्नी की बात मान लेते... मंत्री सुदिव्य कुमार की मौत पर सिक्योरिटी इंचार्ज का खुलासा, बताया कैसे हुआ निधन