बिहार चुनाव: झारखंड के मंत्रियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
झारखंड के कई मंत्रियों को बिहार विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। मंत्री आलमगीर आलम को चुनाव रणनीति में शामिल किया गया है। अन्य मंत्री भी विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी के समर्थन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। इन मंत्रियों की सक्रिय भागीदारी से बिहार चुनाव में झारखंड का प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे पार्टी को चुनावी लाभ मिलने की उम्मीद है।

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की और कई अन्य नेता बिहार में क्षेत्रों का भ्रमण कर चुके हैं।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं को बिहार विधानसभा चुनाव में कई अहम जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को सीमा से सटे क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार से संबंधित कार्य सौंपा गया है।
नेता लगातार क्षेत्रों में आना-जाना कर भी रहे हैं। फिलहाल मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, दीपिका पांडेय सिंह और कुछ विधायक विधायक बिहार में कैंप कर रहे हैं। इन लोगों को झारखंड कांग्रेस के प्रभारी रह चुके अविनाश पांडेय का मार्ग दर्शन प्राप्त हो रहा है।
अविनाश पांडेय के साथ शनिवार को दीपिका पांडेय सिंह ने चुनाव की तैयारियों से संबंधित विस्तृत चर्चा भी की। इस दौरान बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मदन मोहन झा भी मौजूद रहे।
झारखंड कांग्रेस के कई नेताओं और खासकर मंत्रियों को बिहार विधानसभा चुनाव में अहम जिम्मेदारी दी गई है। इसको लेकर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की और कई अन्य नेता बिहार में क्षेत्रों का भ्रमण भी कर चुके हैं।
शिल्पी नेहा तिर्की बिहार के पूर्णिया और कटिहार में चुनाव प्रचार करने के बाद लौट चुकी हैं। उन्होंने वहां आदिवासियों की बस्ती में कांग्रेस का प्रचार-प्रसार किया। इसके साथ ही दीपिका पांडेय सिंह भी बिहार में कई इलाकों का दौरा कर रही हैं।
पहले चरण में वह झारखंड से सटे क्षेत्रों के साथ-साथ महिला बहुल इलाकों में जा रही हैं। पटना में उन्होंने महिलाओं के लिए घोषणापत्र से संबंधित कार्यशाला में भाग लिया और अपने विचार भी रखे।
दीपिका ने महिलाओं की भूमिका हाशिए पर नहीं रखकर नेतृत्व के केंद्र में रखने की नसीहत दी और कहा कि सिर्फ स्थान नहीं, महिलाओं को निर्णय और निर्माण की शक्ति दी जाए तो बदलाव संभव है। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी नियमित तौर पर
बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में निजी और दलगत दौरे कर रहे हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।