Move to Jagran APP

Jharkhand Elections: माले ने ने झारखंड विधानसभा की 3 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया, देखें प्रत्याशियों के नाम

माले ने झारखंड विधानसभा की तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। धनवार से राजकुमार यादव सिंदरी से चंद्रदेव महतो और निरसा से अरूप चटर्जी को प्रत्याशी बनाया गया है। सीट शेयरिंग पर महागठबंधन दलों की बातचीत अभी पूरी नहीं हुई है। माले का कहना है कि वह उन्हीं सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा जहां उसकी पार्टी भाजपा को शिकस्त देने की स्थिति में है।

By Dilip Kumar Edited By: Mohit Tripathi Updated: Tue, 22 Oct 2024 05:34 PM (IST)
Hero Image
माले ने सिंदरी, निरसा व धनवार सीट के लिए कर दी अपने प्रत्याशी की घोषणा। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, रांची। महागठबंधन दल की बैठक में मंगलवार की शाम तक सीट शेयरिंग पर फैसला नहीं होने के बावजूद भाकपा माले ने झारखंड विधानसभा की तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है।

इनमें धनवार सीट से राजकुमार यादव, सिंदरी से चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो और निरसा से अरूप चटर्जी को प्रत्याशी बनाया है।

आइएनडीआइए के सीट शेयरिंग का इंतजार

माले का कहना है कि आइएनडीआइए गठबंधन दल की बैठक में सीट शेयरिंग पर फैसले के बाद शेष सीटों पर भी माले जल्द ही अपने प्रत्याशी की घोषणा करेगा। सीट शेयरिंग पर अब तक बातचीत पूरी नहीं हो सकी है।

माले के राज्य सचिव मनोज भक्त ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में राज्य में भाजपा की पराजय को सुनिश्चत करने व आइएनडीआइ गठबंधन की जीत के लिए भाकपा माले ने सभी लोकतांत्रिक शक्तियों को एकजुट होने का आह्वान किया है।

ऐसी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी माले

भाकपा माले उन्हीं सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारेगी, जहां उनकी पार्टी भाजपा को शिकस्त देने की स्थिति में है। महागठबंधन की अभी बातचीत पूरी नहीं हुई है।

माले ने अपनी सीटों पर तपे-तपाए कार्यकर्ताओं को ही उतारा है, जो जनहितों के प्रति संकल्पित हैं और झारखंड जनता की आकांक्षाओं को मूर्त करने के लिए सड़क पर लड़ते रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Elections 2024: रांची की सभी सीटों पर दिलचस्प मुकाबले के आसार, पढ़ें किस सीट पर किसके बीच होगी टक्कर?

झारखंड के छात्रों को न्याय दिलाएंगे: शिवराज सिंह चौहान

भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि झारखंड के छात्रों के साथ हेमंत सरकार ने अन्याय किया है। भारतीय जनता पार्टी उन्हें न्याय दिलाने का काम करेगी।

हेमंत सरकार में बार-बार पेपर लीक हुआ, षडयंत्र कर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। यहां भेदभाव नहीं, बेईमानी हुई है। भाजपा बच्चों को न्याय देने के लिए प्रतिबद्ध है।

बेईमानी पूर्वक अगर कोई परीक्षा हुई है तो उसके रिजल्ट क्यों घोषित होने चाहिए। जिन्होंने बार-बार पेपर लीक किया है, उनकी जांच कराकर जेल भेजेंगे।

भारतीय जनता पार्टी का ये संकल्प है कि जो दो लाख 87 हजार पद हैं, उसका कैलेंडर बनाकर पहले साल में डेढ़ लाख भरेंगे।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Election 2024: अर्जुन मुंडा के खास चले गए हेमंत के पास, लक्ष्मण कराएंगे अपनी चुनावी ताकत का एहसास

Vishrampur Assembly: कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था विश्रामपुर, अब भाजपा के रामचंद्र देख रहे जीत की हैट्रिक का सपना

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।