विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TMC सांसद नदीमुल हक से जुड़े ठिकानों पर ED की छापामारी, कोलकाता से रांची तक तलाशी

Published: Mon, 07 Sep 2026 02:48 PM (IST)

TMC MP Nadimul Haque ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने टीएमसी सांसद अहमद हसन नदीमुल हक के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग ...और पढ़ें

TMC MP Nadimul Haque के ठिकानों पर ईडी की छापामारी। (प्रतीकात्मक फोटो)

TMC MP Nadimul Haque के ठिकानों पर ईडी की छापामारी। (प्रतीकात्मक फोटो)

राज्य ब्यूरो, रांची। TMC MP Nadimul Haque ED Raid: तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य अहमद हसन नदीमुल हक के विरुद्ध मनी लांड्रिंग मामले में जांच कर रही ईडी ने सोमवार को उनके रांची, कोलकाता व दिल्ली से जुड़े आठ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। ईडी कोलकाता में दर्ज इंफोर्समेंट केस इंफार्मेशन रिपोर्ट (ईसीआइआर) मामले में यह छापेमारी की गई है।

इस छापेमारी में ईडी रांची की टीम ने भी सहयोग किया है। ईडी की टीम रांची में सदर थाना क्षेत्र में कोकर इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित एक ठिकाने पर भी छापेमारी की। यह ठिकाना राज्यसभा सदस्य से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। सोमवार की सुबह-सुबह कोकर के दफ्तर में तलाशी अभियान के बाद ईडी की टीम वापस चली गई है।

छापेमारी में क्या कुछ मिला, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पूरा मामला वित्तीय अनियमितता का बताया जा रहा है। सांसद अहमद हसन नदीमुल हक के विरुद्ध वित्तीय अनियमितता व धोखाधड़ी से जुड़े मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद से ही ईडी पूरे मामले की जांच कर रही है।

ईडी की टीम ने उनके कोलकाता के पार्क सर्कस इलाके में स्थित आवास व कार्यालय पर भी दबिश दी है। इसके अलावा कोलकाता में कई ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। अब तक की छापेमारी में क्या कुछ मिला है, उसका खुलासा अभी नहीं हो सका है।