Move to Jagran APP

Kalpna soren: नेतरहाट आवासीय विद्यालय पहुंची कल्पना सोरेन को याद आया बचपन, ऐसे ही 3 नए स्कूल बनाने की घोषणा की

Jharkhand Vidhan Sabha Elections 2024 कल्पना सोरेन मंगलवार को झारखंड के सबसे प्रतिष्ठित सरकारी स्कूल नेतरहाट आवासीय विद्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि यह विद्यालय झारखंड की शान है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार इस विद्यालय की तर्ज पर तीन और नए आवासीय विद्यालय खोलने जा रही है।

By Neeraj Ambastha Edited By: Mohit Tripathi Updated: Tue, 08 Oct 2024 08:25 PM (IST)
Hero Image
कल्पना सोरेन को याद आया अपना स्कूल, नेतरहाट विद्यालय का किया भ्रमण।

राज्य ब्यूरो, रांची। कल्पना सोरेन ने मंगलवार को लातेहार जिले में स्थित राज्य के सबसे प्रतिष्ठित सरकारी स्कूल नेतरहाट आवासीय विद्यालय का भ्रमण किया। इस क्रम में कल्पना विद्यालय की सुबह की प्रार्थना सभा में भी सम्मिलित हुईं।

विद्यालय भ्रमण के बाद उन्होंने एक्स पर लिखा कि बच्चों और शिक्षकों से मिलकर तथा प्रार्थना सभा में सम्मिलित होकर उन्हें अपने स्कूल की असेंबली की याद आ गई। उनके स्कूल में भी असेंबली कुछ ऐसा ही हुआ करती थीं।

आज मुझे यहां असेम्बली में शामिल होकर मेहनती बच्चों से मिलने, स्कूल का अनुशासन देखने और… pic.twitter.com/8X9EzdfYDz— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) October 8, 2024

उन्होंने लिखा कि नेतरहाट विद्यालय झारखंड की शान है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार इस विद्यालय की तर्ज पर तीन और नए आवासीय विद्यालय खोलने जा रही है। इधर, मुख्यमंत्री ने बोकारो, दुमका तथा पश्चिमी सिंहभूम में खुलनेवाले तीनों स्कूलों के भवन का शिलान्यास भी किया।

नेतरहाट विद्यालय भ्रमण के दौरान मंत्री बेबी देवी, दीपिका पांडेय सिंह, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, सिसई विधायक जिग्गा सुसारण होरो, लातेहार उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं अन्य कई प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।

सम्मेलन सभागार मे विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार, सभी शिक्षक एवं समस्त छात्रों ने गर्मजोशी के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद प्रधान माता ने कल्पना सोरेन, बेबी देवी एवं दीपिका पांडेय को अंगवस्त्र से सम्मानित किया।

स्वागत के क्रम में प्राचार्य ने कहा कि यह हमारे विद्यालय के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि उनका एकसाथ आगमन विद्यालय में हुआ। इससे उन्हें एक नई ऊर्जा प्राप्त हो रही है।

कल्पना ने विद्यालय के छात्रों से कहा कि उन्हें देखकर अपने बाल्यकाल याद आ रही है। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों आ आश्वासन दिया कि विद्यालय के उत्थान एवं विकास के लिए वे राज्य सरकार की ओर से हर संभव प्रयास करेंगी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें