Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को दी सीधी चुनौती, कहा- घर-घर जाकर भरवाएंगे गोगो दीदी योजना का फार्म

Jharkhand Vidhan Sabha Elections 2024 झारखंड में चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा जिला पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उनकी बौखलाहट बताया है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं महिलाओं से गोगो दीदी योजना का फॉर्म भरवाएंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं से हर घर तक फॉर्म भरवाने का आग्रह किया है।

By Dibyanshu Kumar Edited By: Mohit Tripathi Updated: Mon, 07 Oct 2024 08:04 PM (IST)
Hero Image
बाबूलाल की सरकार को चुनौती, अपने से भरवाएंगे गोगो दीदी योजना का फार्म।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में चुनाव आचार संहिता लागू होने के पूर्व ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा जिला पदाधिकारियों को अपने एक्स हैंडल से दिए गए निर्देश को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उनकी बौखलाहट बताया है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वो स्वयं महिलाओं से गोगो दीदी योजना का फार्म भरवाएंगे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गोगो दीदी योजना का फार्म भरवाने के कार्य को हर घर तक पहुंचाएं। राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके उत्थान के लिए इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करें।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार इस जनकल्याणकारी योजना को बाधित करने का हरसंभव प्रयास कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है और प्रताड़ित किया जा रहा है, ताकि वे अपने मिशन से पीछे हट जाएं।

भाजपा के सांगठनिक कार्यक्रमों में हस्तक्षेप अवैध: हिमंत सरमा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के एक्स पोस्ट पर असम सरकार के मुख्यमंत्री एवं झारखंड भाजपा चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि चुनाव आयोग की आदर्श आचार संहिता चुनाव अधिसूचना जारी होने की तिथि से प्रभाव में आती है। अधिसूचना जारी होने तक, प्रत्येक राजनीतिक दल को अपने कार्यक्रम संचालित करने का अधिकार है।

उन्होंने कहा जब तक हम किसी नियम या संवैधानिक प्रावधान का उल्लंघन नहीं कर रहे हैं, हमारी गतिविधियों में राज्य सरकार द्वारा किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप अवैध मानी जाएगी।

यह भी पढ़ें : Jharkhand News: पीएम मोदी ने चंपई सोरेन को किया फोन, स्वास्थ्य का पूछा हाल तो पूर्व सीएम ने दिया कुछ ऐसा जवाब

'जिन्हें झारखंडी तक नहीं आती वे हमारे भाग्य विधाता बनना चाहते हैं', कल्पना सोरेन का हिमंत सरमा और शिवराज पर बड़ा हमला

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें