Move to Jagran APP

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड के 7 IPS और 28 DSP अधिकारियों का तबादला, कुमार शिवाशिष नए SP सिटी जमशेदपुर; देखें लिस्ट

Jharkhand Transfer Posting झारखंड सरकार ने 7 आईपीएस अधिकारियों का तबादले किया गया है। 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी कुमार शिवाशिष को सिटी जमशेदपुर के एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है। राज्य के 28 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का भी तबादला कर दिया है। इनमें से कई अधिकारी लंबे समय से अपने पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे थे।

By Dilip Kumar Edited By: Mohit Tripathi Updated: Tue, 08 Oct 2024 06:28 PM (IST)
Hero Image
सात आइपीएस अधिकारी का तबादला, कुमार शिवाशिष बने नए एसपी सिटी जमशेदपुर। (सांकेतिक फोटो)

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड सरकार ने सात आइपीएस अधिकारियों के अलावा, 28 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया है। 

2020 बैच के आइपीएस अधिकारी हजारीबाग के एसडीपीओ कुमार शिवाशिष को एसपी सिटी जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे 2021 बैच के आइपीएस अधिकारी पारस राणा को एएसपी अभियान चाईबासा बनाया गया है।

इसी बैच के राकेश सिंह को एएसपी अभियान पलामू, ऋत्विक श्रीवास्तव को एएसपी अभियान चतरा, एस. मोहम्मद याकूब को एसडीपीओ हुसैनाबाद, ललित मीणा को एसडीपीओ चैनपुर गुमला के पद पर पदस्थापित किया गया है। 2022 बैच के अमित आनंद को एसडीपीओ हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।

गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग से जारी अधिसूचना के अनुसार वैसे पदाधिकारी जिनके स्थान पर किसी अन्य का पदस्थापन हो गया है और उनका पदस्थापन कहीं नहीं किया गया है, वे पुलिस मुख्यालय में योगदान देंगे।

राज्य में 28 डीएसपी का तबादला

झारखंड सरकार ने राज्य के 28 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें कई पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे थे। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने मंगलवार की शाम इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

कौन कहां गए

राहुल देव बड़ाईक (एएसपी अभियान गढ़वा), सुरजीत कुमार (एएसपी अभियान गिरिडीह), रतिभान सिंह (डीएसपी मुख्यालय कोडरमा), रणवीर सिंह (डीएसपी मुख्यालय सिमडेगा), अखिल नितिश कुजूर (डीएसपी मुख्यालय खूंटी), राकेश नंदन मिंज (डीएसपी एसटीएफ), सुधीर कुमार (डीएसपी एसटीएफ), अंजनी कुमार तिवारी (डीएसपी एसटीएफ), संतोष कुमार मिश्र (डीएसपी विशेष शाखा), हिमांशु चंद्र मांझी (डीएसपी विशेष शाखा), बेंकटेश कुमार (डीएसपी मुख्यालय देवघर), नीरज (डीएसपी यातायात जमशेदपुर), कुलदीप कुमार (डीएसपी विशेष शाखा), वीरेंद्र कुमार राम (डीएसपी विशेष शाखा), रोहित कुमार रजवार (डीएसपी एटीएस), अजय कुमार केशरी (डीएसपी आइआरबी-3 चतरा), अंकिता राय (डीएसपी एटीएस), संदीप कुमार गुप्ता (डीएसपी आइआरबी-4 लातेहार), आनंद ज्योति मिंज (डीएसपी एसटीएफ रांची), भूपेंद्र प्रसाद राउत (डीएसपी आइआरबी-2 मुसाबनी), दीपक कुमार-2 (डीएसपी एसटीएफ), आशीष कुमार महली (डीएसपी एसटीएफ), जयप्रकाश नारायण चौधरी (डीएसपी मुख्यालय गोड्डा), मंगल सिंह जामुदा (डीएसपी एसीबी), सुमित सौरभ लकड़ा (डीएसपी एसीबी), राजेश कुमार सिन्हा (डीएसपी एसआइआरबी-1 दुमका से डीएसपी प्रशासन पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र रांची), संजय कुमार सिंह (डीएसपी यातायात जमशेदपुर से डीएसपी मुख्यालय जामताड़ा) व बिनेश लाल (डीएसपी मुख्यालय गोड्डा से डीएसपी प्रशासन पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय दुमका)।

यह भी पढ़ें: ED Raid in Ranchi: रांची और धनबाद में ED की ताबड़तोड़ छापामारी, कई अधिकारियों पर कसा शिकंजा; तलाशी जारी

Jharkhand Election 2024: 'भाजपा का खाता हो जाएगा बंद लेकिन आपके खाते में...' , कल्पना सोरेन ने बीच सभा में भरी हुंकार

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें