विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

By Manoj SinghEdited By: Mansi Kumari
Published: Sat, 19 Sep 2026 01:33 PM (IST)

झारखंड हाईकोर्ट को तीन नए न्यायाधीश मिले हैं, जिनमें मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा शामिल हैं। इन नियुक्तियों ...और पढ़ें

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश।

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश।

HighLights

  1. झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश।

  2. मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा बने हाईकोर्ट के जज।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड हाईकोर्ट को तीन नए न्यायाधीश मिले हैं। झारखंड सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस कैडर के तीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पीडीजे) को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

जिन तीन न्यायिक अधिकारियों की हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति हुई है, उनमें गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद, साहिबगंज के पीडीजे अखिल कुमार और डालटनगंज के पीडीजे राम शर्मा शामिल हैं।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इन तीनों न्यायिक अधिकारियों को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश बनाए जाने की अनुशंसा की थी। कॉलेजियम की अनुशंसा के बाद केंद्र सरकार ने नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी की है।

judge

तीनों न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति के बाद झारखंड हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। इससे पहले चीफ जस्टिस एमएस सोनक सहित हाईकोर्ट में 13 न्यायाधीश कार्यरत थे। वहीं, हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के कुल स्वीकृत पद 25 हैं। 

यह भी पढ़ें- झारखंड वन विभाग में बड़ा बदलाव, 9 अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार; देखें पूरी सूची