DNA रिपोर्ट में सबूत मिलने के बावजूद बरी हुआ था आर्मी जवान, अब झारखंड रेल पुलिस ने हाई कोर्ट में दी चुनौती
झारखंड रेलवे पुलिस ने रांची के टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन के पास 2025 में ट्रेन में महिला से दुष्कर्म के मामले में आरोपित आर्मी जवान की रिहाई को हाई कोर्ट में चुनौती दी है।

झारखंड रेल पुलिस ने हाई कोर्ट में दी चुनौती (सौ. जागरण)
HighLights
रेल पुलिस ने आर्मी जवान की रिहाई को चुनौती दी।
डीएनए रिपोर्ट में दुष्कर्म के साक्ष्य मिले थे।
हाई कोर्ट से दोबारा ट्रायल कराने की मांग की।
राज्य ब्यूरो, रांची। रांची के टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन के पास वर्ष 2025 में ट्रेन की बोगी में महिला से दुष्कर्म के मामले में आरोपित आर्मी जवान की रिहाई को झारखंड रेलवे पुलिस ने हाई कोर्ट में चुनौती दी है।
राज्य सरकार से अनुमति मिलने के बाद रेलवे पुलिस ने रांची सिविल कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील दाखिल की है। इसमें ट्रायल कोर्ट के आदेश को निरस्त कर मामले में दोबारा ट्रायल कराने की मांग की गई है।
डीएनए रिपोर्ट में दुष्कर्म से संबंधित साक्ष्य मिले
झारखंड रेलवे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक में इस मामले की दोबारा समीक्षा की गई थी। इसमें सामने आया कि जांच के दौरान पीड़िता की मेडिकल जांच और डीएनए रिपोर्ट में दुष्कर्म से संबंधित साक्ष्य मिले थे।
इसके बाद ट्रायल कोर्ट ने आरोपित को रिहा कर दिया था। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले के कानूनी पहलुओं और जांच में जुटाए गए साक्ष्य की समीक्षा की और फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देने का निर्णय लिया।
कब का है मामला
यह मामला वर्ष 2025 का है। टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रेन खड़ी थी। आरोप है कि इसी दौरान उत्तर प्रदेश निवासी एक आर्मी जवान ने ट्रेन की बोगी में महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था।
इस मामले में रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई और डीएनए सैंपल की भी जांच की गई। झारखंड रेलवे पुलिस के अनुसार, दोनों जांच में दुष्कर्म से संबंधित साक्ष्य मिले थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।