विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुबई की जेल में फंसे शशि पासवान के परिजनों ने CM हेमंत सोरेन से लगाई गुहार, मिला मदद का आश्वासन

Published: Fri, 27 Nov 2026 12:47 AM (GMT+05:30)

पलामू के शशि पासवान दुबई की जेल में वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप में बंद हैं। उनके स्वजनों ने विधायक जयराम महतो के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उनकी वतन वापसी की गुहार लगाई।

विधायक जयराम महतो के साथ परिजनों ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात। (जागरण)

विधायक जयराम महतो के साथ परिजनों ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात। (जागरण)

HighLights

  1. शशि पासवान दुबई में वित्तीय धोखाधड़ी मामले में हिरासत में।

  2. परिवार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मदद की गुहार लगाई।

  3. सीएम ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया।

राज्य ब्यूरो, रांची। पलामू के शशि पासवान पिछले कई दिनों से दुबई की जेल में बंद हैं। उनकी पत्नी और मां ने गुरुवार को जेएलकेएम विधायक जयराम महतो के साथ झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

स्वजन ने मुख्यमंत्री को पूरे मामले की जानकारी दी और अपनी पीड़ा रखी। मुख्यमंत्री ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया है।

शशि पासवान के स्वजन कई दिनों से सीएम से मिलने की कोशिश में थे। बुधवार को वे विधायक जयराम महतो से मिले। विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद सीएम तक यह मसला पहुंचा।

काम की तलाश में गए थे दुबई

काम की तलाश में दुबई गए झारखंड के पलामू निवासी युवक शशि कुमार पासवान के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में दुबई की अल रशीदिया पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। शशि की सकुशल वतन वापसी के लिए परिवार ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की है।

यह भी पढ़ें- रोजगार की तलाश में दुबई गया पलामू का युवक मुसीबत में! धोखाधड़ी के आरोप में हिरासत में; भारत वापसी की गुहार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।