Move to Jagran APP

Jharkhand Politics: हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल होंगे बोरियो के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम

झारखंड के साहिबगंज जिले के बोरियो के पूर्व झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम के भाजपा में शामिल होने की संभावना है। उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि की है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह कब भाजपा में शामिल होंगे। चर्चा है कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र बोरियो में धूमधाम के साथ वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होना चाहते हैं।

By Pranesh Kumar Edited By: Rajat Mourya Updated: Mon, 26 Aug 2024 07:50 PM (IST)
Hero Image
पूर्व झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम भाजपा में शामिल होने को तैयार।

जागरण संवाददाता, साहिबगंज। बोरियो के पूर्व झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम का भाजपा में जाना लगभग तय माना जा रहा है। सोमवार को उन्होंने स्वीकार किया कि वह भाजपा में जा रहे हैं। पार्टी में कब शामिल होंगे यह भी जल्द स्पष्ट हो जाएगा। फिलहाल. वह रांची में हैं तथा भाजपा के वरीय नेताओं के संपर्क में हैं।

चर्चा है कि लोबिन अपने विधानसभा क्षेत्र बोरियो में धूमधाम के साथ वरीय नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। संभवत: इसी में पेंच फंसा हुआ है। हालांकि, यह तिथि कब होगी, यह भी आजकल में फाइनल हो जाएगी।

पिछले दिनों लोबिन के दिल्ली जाने की बात भी सामने आयी थी। हालांकि, इससे उन्होंने इनकार किया था।

पार्टी के खिलाफ मुखर रहे लोबिन

गौरतलब है कि लोबिन झामुमो में रहते हुए पार्टी के खिलाफ मुखर रहे हैं। जिले में अवैध खनन व परिवहन का मामला उन्होंने उठाया था जिसके बाद ईडी ने मामले की जांच शुरू की।

राजमहल से तीसरे स्थान पर रहे लोबिन

पार्टी में रहते हुए राजमहल से लोकसभा का चुनाव लड़ा और तीसरे स्थान पर रहे। चुनाव के बाद झामुमो ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया। पार्टी की शिकायत पर बाद में उनकी विधानसभा की सदस्यता भी समाप्त कर दी गई।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।