विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड की आदिम जनजाति बटालियन में जल्द शुरू होगी बहाली, CM हेमंत ने दिया आश्वासन

Published: Thu, 26 Nov 2026 07:03 PM (GMT+05:30)

झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर मालतो भाषा को जेटेट में शामिल करने और आदिम जनजाति बटालियन में बहाली शुरू करने की मांग की। 

झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात (सौ. जागरण)

झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात (सौ. जागरण)

HighLights

  1. झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात।

  2. मालतो भाषा को जेटेट में शामिल करने की रखी मांग।

  3. आदिम जनजाति बटालियन में बहाली पर CM का आश्वासन।

जागरण संवाददाता, साहिबगंज। झारखंड के आदिम जनजाति (पीवीजीटी) समुदायों की भाषा, संस्कृति, पहचान और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। 

केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में संजय गोस्वामी और सिमोन मालतो शामिल थे। उन्होंने मालतो भाषा को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) में शामिल करने और आदिम जनजाति बटालियन में जल्द बहाली शुरू करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। 

मांगों पर सकारात्मक आश्वासन 

मुख्यमंत्री ने दोनों मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया। सिमोन मालतो ने बताया कि जेटेट की 2012 और 2016 की नियमावली में मालतो भाषा (कोड-59) क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषाओं की सूची में शामिल थी। 2016 की नियमावली विज्ञापन संख्या 47/2016 के तहत थी, लेकिन मौजूदा विज्ञापन संख्या 24/2026 में मालतो भाषा नहीं है। 

मुलाकात में साहिबगंज जिले के विकास कार्यों, लंबित योजनाओं और जनता की मांगों पर भी चर्चा हुई। पंकज मिश्रा ने बताया कि जिले को जल्द मरीन ड्राइव और मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने वाली है। 

मुख्यमंत्री योजनाओं को लेकर गंभीर

उनके अनुसार, मुख्यमंत्री इन योजनाओं को लेकर गंभीर हैं और चाहते हैं कि लोगों को जल्द लाभ मिले। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर भी मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाया। 

सरकार साहिबगंज जैसे सीमावर्ती और पिछड़े जिले को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए योजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करेगी।

यह भी पढ़ें- घर पर साइलेज कैसे बनाएं? 860 रुपये में बनेगा 100 KG चारा, ऑफ-सीजन में बढ़ सकता है गाय का दूध



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।