विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मालदा-साहिबगंज रेललाइन लैंडस्लाइड: अजीमगंज-बरहरवा पैसेंजर समेत कई ट्रेनें आज भी रद, कई गाड़ियों का बदला रूट

Published: Sat, 05 Sep 2026 09:51 AM (IST)

मालदा-साहिबगंज रेलखंड पर तिलडांगा और न्यू फरक्का के बीच भूस्खलन के कारण रेल सेवा 56 घंटे से बाधित है। अजीमगंज-बरहरवा ...और पढ़ें

लैंडस्लाइड से ट्रैक धंसा। फोटो जागरण

लैंडस्लाइड से ट्रैक धंसा। फोटो जागरण

HighLights

  1. मालदा-साहिबगंज रेलखंड पर भूस्खलन से रेल सेवा बाधित।

  2. अजीमगंज-बरहरवा पैसेंजर समेत कई ट्रेनें आज भी रद्द।

  3. प्रभावित पटरी आज रात तक दुरुस्त होने की उम्मीद।

जागरण संवाददाता, साहिबगंज। पूर्व रेलवे के मालदा-साहिबगंज रेलखंड पर तिलडांगा और न्यू फरक्का के बीच हुए लैंडस्लाइड से रेल सेवा अब तक थमी हुई है। रेलवे ने सूचना दी है कि डाउन लिंक ट्रेन रद होने के कारण अजीमगंज-बरहरवा पैसेंजर समेत कई ट्रेनें 5 सितंबर को भी रद रहेगी।

रद की गई ट्रेनें (5 सितंबर 2026)

  • 53028 मालदा टाउन - अजीमगंज पैसेंजर

  • 63402 मालदा टाउन - साहिबगंज मेमू

  • 63422 साहिबगंज - अजीमगंज मेमू

  • 53030 भागलपुर - अजीमगंज पैसेंजर

  • 63401 साहिबगंज - मालदा टाउन मेमू

  • 63421 अजीमगंज - साहिबगंज मेमू

  • 53433 अजीमगंज - बड़हरवा पैसेंजर

  • 53029 अजीमगंज - भागलपुर पैसेंजर

डायवर्ट की गई ट्रेनें (बदला हुआ रूट)

कटिहार - मानसी - मुंगेर - किऊल होकर चलेंगी ये ट्रेनें

    • 14003 मालदा टाउन - नई दिल्ली एक्सप्रेस (5 सितंबर )

    • 15744 भटिंडा - बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस (3 सितंबर)

    • 09033 उधना - मालदा टाउन स्पेशल (3 सितंबर)

न्यू फरक्का - अजीमगंज - कटवा - बैंडेल होकर चलेंगी

  • 12042 न्यू जलपाईगुड़ी - हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस (5 सितंबर )

  • 12346 गुवाहाटी - हावड़ा सरायघाट एक्सप्रेस (4 सितंबर)

  • 22301 हावड़ा - न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस (5 सितंबर )

  • 13053 हावड़ा - राधिकापुर कुलिक एक्सप्रेस (5 सितंबर)

  • 12363 कोलकाता - हल्दीबाड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (5 सितंबर)

न्यू फरक्का - अजीमगंज - नलहाटी होकर चलेंगी ये ट्रेनें 

  • 16524 बालुरघाट - SMVB बेंगलुरु एक्सप्रेस (5 सितंबर)

  • 17032 अगरतला - चर्लापल्ली एक्सप्रेस (4 सितंबर)

  • 13175 सियालदह - सिलचर कंचनजंघा एक्सप्रेस (5 सितंबर)

  • 16223 SMVB बेंगलुरु - राधिकापुर एक्सप्रेस (3 सितंबर)

  • 15929 तांबरम - न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस (3 सितंबर )

रात तक दुरुस्त होगी पटरी

पूर्व रेलवे के मालदा रेल मंडल अंतर्गत तिलडांगा और न्यू फरक्का स्टेशनों के बीच लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते गुरुवार को अप लाइन पर ट्रैक के नीचे जमीन धंस गई थी। जिसके चलते करीब 56 घंटे से रेल सेवा प्रभावित है। अब तक रेल लाइन दुरुस्त नहीं हुई है। आज रात तक पटरी दुरुस्त होने की उम्मीद है।

पूर्व रेलवे प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद कर दिया गया था। वहीं कई गाड़ियों के रूट में बदलाव (डायवर्जन) किया गया है।

यह भी पढ़ें- टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस का मनोहरपुर में शुरू, ढोल-नगाड़ों और हरी झंडी के साथ हुआ स्वागत