Indian Rail: 5 से 11 नवंबर तक रद रहेंगी 22 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें, घर से निकलने से पहले चेक करें स्टेटस
चक्रधरपुर रेल मंडल में 5 से 11 नवंबर तक ट्रैक रखरखाव और आधारभूत संरचना सुधार के कारण 22 मेमू, पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की गई हैं।

मंडल रेल प्रशासन ने 5 से 11 नवंबर के बीच कुल 22 मेमू, पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन रद्द करने की घोषणा की है।
HighLights
चक्रधरपुर मंडल में 22 ट्रेनें 5 से 11 नवंबर तक रद्द।
ट्रैक रखरखाव और आधारभूत संरचना सुधार के कारण।
दैनिक यात्रियों, छात्रों को आवागमन में परेशानी।
जासं, चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल में रेलवे ट्रैक के रखरखाव और आधारभूत संरचना को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों का सीधा असर रेल यात्रियों पर पड़ा है।
गारपोस-धुतरा स्टेशनों के बीच टीआरटी (ट्रैक रिन्यूअल ट्रेन) मशीन ब्लॉक और राजगांगपुर-धुतरा रेलखंड में टेम्पिंग मशीन ब्लॉक सहित विभिन्न तकनीकी कार्यों के चलते मंडल रेल प्रशासन ने 5 से 11 नवंबर के बीच कुल 22 मेमू, पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन रद्द करने की घोषणा की है।
इन यात्रियों पर पड़ा सबसे ज्यादा असर
ट्रेनों के रद्द होने से दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और छोटे-मोटे व्यवसाय से जुड़े उन लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, जो रोजाना मेमू और पैसेंजर ट्रेनों के जरिए टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुड़ा और आसपास के स्टेशनों के बीच सफर करते हैं।
मेमू और पैसेंजर ट्रेनों के पहिए थमने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
कम दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त समय और खर्च उठाना पड़ रहा है, जिससे ग्रामीण और छोटे स्टेशनों के यात्रियों की परेशानी और अधिक बढ़ गई है।
रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनों की सूची
- ट्रेन संख्या 68019/68020: टाटानगर-गुवा-आदित्यपुर मेमू (5 से 11 नवंबर तक)
- ट्रेन संख्या 68137: टाटानगर-चाईबासा मेमू (4 से 11 नवंबर तक)
- ट्रेन संख्या 68138: चाईबासा-टाटानगर मेमू (5 से 11 नवंबर तक)
- ट्रेन संख्या 68003/68004: टाटानगर-गुवा-टाटानगर मेमू (5 से 11 नवंबर तक)
- ट्रेन संख्या 18019/18020: झाड़ग्राम-पुरुलिया-झाड़ग्राम मेमू (5 से 11 नवंबर तक)
- ट्रेन संख्या 18113: टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस (5 से 11 नवंबर तक)
- ट्रेन संख्या 18601/18602: टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस (5 से 11 नवंबर तक)
- ट्रेन संख्या 18114: बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस (5 से 11 नवंबर तक)
- ट्रेन संख्या 68044/68043: राउरकेला-टाटानगर-राउरकेला मेमू (5 से 11 नवंबर तक)
- ट्रेन संख्या 68029/68030: राउरकेला-झारसुगुड़ा-राउरकेला मेमू (5 से 11 नवंबर तक)
- ट्रेन संख्या 18175/18176: हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया मेमू (5 से 11 नवंबर तक)
- ट्रेन संख्या 58659: हटिया-राउरकेला पैसेंजर (5 से 11 नवंबर तक)
- ट्रेन संख्या 58660: हटिया-राउरकेला पैसेंजर (6 से 12 नवंबर तक)
- ट्रेन संख्या 58151/58152: बीरमित्रपुर-बरसुआं-बीरमित्रपुर पैसेंजर (5 से 11 नवंबर तक)
लगातार कई दिनों तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहने से विभिन्न रेलखंडों में आवागमन की समस्या बनी हुई है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति चेक कर लें।