Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लौकी के छिलकों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी चटनी, एक बार खाएंगे तो मांगते रह जाएंगे लोग

    Updated: Tue, 30 Sep 2025 11:20 AM (IST)

    क्या आप भी लौकी को देखकर मुंह बनाते हैं और इसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं? अगर हां, तो अब ऐसा मत कीजिएगा, क्योंकि जिस छिलके को आप कूड़ा समझत ...और पढ़ें

    लौकी के छिलकों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी चटनी, एक बार खाएंगे तो मांगते रह जाएंगे लोग
    लौकी के छिलकों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी चटनी, एक बार खाएंगे तो मांगते रह जाएंगे लोग

    कितने लोगों के लिए : 2

    सामग्री :

    • लौकी के छिलके: 1 कप (अच्छे से धोकर छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
    • हरी मिर्च: 2-3 (अपने स्वाद अनुसार)
    • अदरक: 1 इंच का टुकड़ा
    • लहसुन: 4-5 कलियां (अगर आप लहसुन नहीं खाते तो छोड़ दें)
    • जीरा: आधा छोटा चम्मच
    • हींग: चुटकी भर
    • नमक: स्वादानुसार
    • नींबू का रस: 1 चम्मच
    • धनिया पत्ती: 2-3 चम्मच (कटी हुई)
    • तेल: 1 चम्मच

    विधि :

    • सबसे पहले, एक पैन में तेल गरम करें। इसमें जीरा और हींग डालकर भूनें।
    • अब कटे हुए लौकी के छिलके, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालकर 3-4 मिनट तक भूनें, जब तक कि छिलके थोड़े नरम न हो जाएं।
    • गैस बंद कर दें और इस मिश्रण को ठंडा होने दें।
    • अब इस भुने हुए मिश्रण को मिक्सर जार में डालें।
    • इसमें नमक, नींबू का रस और कटी हुई धनिया पत्ती डालकर बारीक पीस लें।
    • आपकी स्वादिष्ट और पौष्टिक चटनी तैयार है। इसे रोटी, परांठा या दाल-चावल के साथ परोसें।
    (Image Source: AI-Generated)