Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मीठे के शौकीन हैं, तो डेजर्ट में ट्राई करें कोकोनट रबड़ी; यहां है इसे बनाने की आसान रेसिपी

    Updated: Sat, 04 Oct 2025 05:44 PM (IST)

    अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें खाना खाने के बाद कुछ मीठा चाहिए ही चाहिए, तो यह रेसिपी खास आपके लिए है। अक्सर हम ट्रेडिशनल मिठाइयां खाकर बोर हो जात ...और पढ़ें

    मीठे के शौकीन हैं, तो डेजर्ट में ट्राई करें कोकोनट रबड़ी; यहां है इसे बनाने की आसान रेसिपी
    मीठे के शौकीन हैं, तो डेजर्ट में ट्राई करें कोकोनट रबड़ी; यहां है इसे बनाने की आसान रेसिपी

    कितने लोगों के लिए : 2

    सामग्री :

    • 1 लीटर फुल क्रीम दूध
    • 1 कप नारियल का बुरादा
    • 1/2 कप चीनी (स्वाद अनुसार कम या ज्यादा)
    • 1/4 चम्मच इलायची पाउडर
    • कुछ बादाम और पिस्ता (गार्निश के लिए)

    विधि :

    • सबसे पहले एक भारी तले वाले पैन में दूध उबालने के लिए रखें। आंच को धीमी रखें और दूध को लगातार चलाते रहें ताकि वह तले पर चिपके नहीं।
    • जब दूध उबलने लगे और थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तो इसमें नारियल का बुरादा मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिक्स करें और 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, जब तक कि नारियल का स्वाद दूध में अच्छी तरह से मिल न जाए।
    • अब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर मिलाएं। चीनी के घुलने तक इसे लगातार चलाते रहें।
    • आंच को बंद कर दें और रबड़ी को ठंडा होने दें और फिर रबड़ी को एक बाउल में निकालें और इसे कम से कम 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें ताकि यह और भी गाढ़ी और स्वादिष्ट हो जाए।
    • ठंडी-ठंडी कोकोनट रबड़ी को कटे हुए बादाम और पिस्ता से सजाकर परोसें।
    (Image Source: Freepik)