विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवरात्र के व्रत को और भी खास बना देगी ड्राई-फ्रूट साबूदाना खीर, इस आसान रेसिपी से करें तैयार

Updated: Mon, 22 Sep 2025 03:10 PM (IST)

नवरात्र के दौरान 9 दिनों तक माता रानी के भक्त व्रत रखकर उनकी पूजा करते हैं। व्रत में खाने-पीने का खास ध्यान रखा जाता है। अगर आप भी इस बार कुछ स्वादिष् ...और पढ़ें

नवरात्र के व्रत को और भी खास बना देगी ड्राई-फ्रूट साबूदाना खीर, इस आसान रेसिपी से करें तैयार
नवरात्र के व्रत को और भी खास बना देगी ड्राई-फ्रूट साबूदाना खीर, इस आसान रेसिपी से करें तैयार

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

  • 1 कप साबूदाना
  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध
  • आधा कप चीनी (स्वादानुसार)
  • 10-12 बादाम (बारीक कटे हुए)
  • 10-12 काजू (बारीक कटे हुए)
  • 10-12 किशमिश
  • 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • केसर के कुछ धागे (ऑप्शनल)

विधि :

  • सबसे पहले, साबूदाने को 2-3 बार अच्छी तरह धो लें। इसके बाद इसे 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें ताकि यह नरम हो जाए।
  • एक गहरे बर्तन में दूध डालकर धीमी आंच पर उबलने दें। जब दूध में उबाल आ जाए, तो इसमें भिगोया हुआ साबूदाना पानी से निकालकर डाल दें।
  • अब दूध और साबूदाने को लगातार चलाते रहें, ताकि साबूदाना बर्तन के तले में न चिपके। इसे धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक साबूदाना पारदर्शी न हो जाए और खीर गाढ़ी न हो जाए।
  • जब खीर गाढ़ी हो जाए, तो इसमें चीनी और कटे हुए ड्राई-फ्रूट्स (बादाम, काजू) मिलाएं। किशमिश और इलायची पाउडर भी डाल दें।
  • सबकुछ अच्छी तरह मिला लें और 2-3 मिनट तक और पकाएं।
  • अब गैस बंद कर दें और खीर को थोड़ा ठंडा होने दें। आप इसे गरमागरम या ठंडा करके भी खा सकते हैं।
(Image Source: AI-Generated)