Move to Jagran APP

Mango Paratha: गर्मियों में परफेक्ट लंच है मैंगों पराठा, इस सिंपल रेसिपी से आप भी बनाकर खाएं

गर्मियों में हमेशा कुछ हल्का खाने का ही दिल करता है। कुछ ऐसा जिसमें ज्यादा मसाले न हों, ऐसा कुछ जो खाने में तो स्वादिष्ट हो, लेकिन इसके साथ ही इसे बनाने में भी ज्यादा मुश्किल न हो। इन दिनों घंटों किचन में खड़े रहना किसी को पसंद नहीं आता है। ऐसे में, आज हम आपको आम का पराठा बनाने की एक सिंपल और शानदार रेसिपी बता रहे हैं, जिसे आप ब्रेकफास्ट या लंच में बनाकर खा सकते हैं।

By Nikhil PawarEdited By: Mon, 10 Jun 2024 04:53 PM (IST)
Mango Paratha: गर्मियों में परफेक्ट लंच है मैंगों पराठा, इस सिंपल रेसिपी से आप भी बनाकर खाएं

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

  • आटा- 2 कप
  • मैंगो पल्प- आधा कप
  • चिडवा- 1 कप
  • घी- 2 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार

विधि :

  • आम का पराठा बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बर्तन में आटा लेना है।
  • इसके बाद इसमें मैंगो पल्प, नमक और घी मिलाकर आटा गूंद लेना है।
  • फिर गूंदे हुए इस आटे को चार हिस्सों में बांट लीजिए और सूखे आटे क मदद लेते हुए इनकी रोटी तैयार कर लीजिए।
  • अब इसके साइज में चिड़वा लगाएं और इसे लंबे साइज में मोड़ लें।
  • इसके लिए आपको इन्हें साइड से मोड़ना है और फिर दोबारा बेल लेना है।
  • अब गैस की फ्लेम मीडियम होने पर इस पराठे को दोनों साइड से घी लगाकर सेंक लेना है।
  • बस तैयार है आपका मैंगो पराठा। आप चाहें, तो इसे गर्मागर्म खाएं या फिर ठंडे-ठंडे आम रस के साथ इसका लुत्फ उठाएं।
Image Source: Instagram