विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Navratri Recipes 2025: नवरात्र में माता रानी को भोग लगाएं बेसन का हलवा, रेसिपी भी है बेहद आसान

Updated: Fri, 26 Sep 2025 04:03 PM (IST)

नवरात्र के दिनों में माता रानी की पूजा-अर्चना के साथ-साथ भोग और प्रसाद का भी विशेष महत्व होता है। कई लोग 9 दिनों तक व्रत रखते हैं और माता को अलग-अलग प ...और पढ़ें

Navratri Recipes 2025: नवरात्र में माता रानी को भोग लगाएं बेसन का हलवा, रेसिपी भी है बेहद आसान
Navratri Recipes 2025: नवरात्र में माता रानी को भोग लगाएं बेसन का हलवा, रेसिपी भी है बेहद आसान

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

  • बेसन: 1 कप
  • घी: आधा कप
  • चीनी: 1 कप
  • पानी: 2 कप
  • इलायची पाउडर: आधा चम्मच
  • काजू, बादाम (कटे हुए): गार्निशिंग के लिए

विधि :

  • सबसे पहले, एक कड़ाही में घी डालकर उसे मध्यम आंच पर गरम करें।
  • इसके बाद, जब घी पिघल जाए, तो उसमें बेसन डालकर लगातार चलाते रहें।
  • बेसन को तब तक भूनें जब तक उसका रंग सुनहरा न हो जाए और उसमें से अच्छी सी खुशबू न आने लगे। ध्यान रखें कि बेसन को चलाते रहना है, वरना वह जल सकता है।
  • जब बेसन अच्छी तरह भून जाए, तो इसमें पानी और चीनी डालें। इस समय आंच को धीमा कर दें।
  • मिश्रण को लगातार चलाते रहें ताकि कोई गांठ न बने।
  • जब हलवा गाढ़ा होने लगे और कड़ाही का किनारा छोड़ने लगे, तो इसमें इलायची पाउडर मिलाएं।
  • अब गैस बंद कर दें और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से इसे सजाएं।
  • आपका स्वादिष्ट और दानेदार बेसन का हलवा तैयार है। इसे माता रानी को भोग लगाएं और फिर पूरे परिवार के साथ प्रसाद के रूप में बांटकर खाएं।
(Image Source: AI-Generated)