सिर्फ फैशन ही नहीं, कंफर्ट के लिए भी जरूरी है सही Bra; ड्रेस के हिसाब से ऐसे करें सेलेक्शन
परफेक्ट लुक पाने के लिए सही ब्रा का चयन करना जरूरी है। ब्रा लड़कियों और महिलाओं के पहनावे ओढ़ावे का एक अहम हिस्सा है। अलग-अलग ड्रेसेज के लिए अलग-अलग बॉडी टाइप के लिए तरह-तरह की ब्रा बाजार में बड़ी आसानी से मिल जाती है। आइए जानते हैं ब्रा के प्रकार के बारे में-

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। परफेक्ट लुक पाने के लिए लड़कियां क्या कुछ नहीं करती हैं। कपड़ों से लेकर मेकअप तक, सब कुछ उन्हें परफेक्ट चाहिए होता है। कई बार तो सैलून जाकर मेकअप करवाती हैं। लेकिन क्या सिर्फ कपड़ों और मेकअप से लड़कियों का लुक परफेक्ट हो सकता है? इसे अलावा भी और ऐसी कई बातें हैं जो लड़कियों को मालूम होनी चाहिए। जी हां, लड़कियों के वार्डरोब में ब्रा का एक अहम स्थान है।
इसे पहना भले ही अंदर जाता है लेकिन ब्रा हमारे बॉडी को शेप देने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा ये ब्रेस्ट को सपोर्ट देने का भी काम करती है। इससे आपको यकीनन परफेक्ट बॉडी शेप तो मिल ही जाती है। अगर आप बाजार जाएं तो आपको कई साइज की ब्रा आसानी से मिल जाएगी, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ब्रा कितने टाइप की होती है? इन्हें किस ड्रेस के साथ पहना जा सकता है ताकि हमारा लुक बेहतर लग सके?
आपको बता दें कि ड्रेस के अकॉर्डिंग वॉर्डरोब में ब्रा जरूर होनी चाहिए। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको अलग-अलग तरह की ब्रा के बारे में बताने जा रहे हैं। ये भी जानेंगे कि आपको किस ड्रेस पर कैसी ब्रा पहननी चाहिए। आइए जानते हैं विस्तार से-
टीनएजर ब्रा
कहते हैं जब लड़कियों की प्यूबर्टी स्टार्ट होती है तो उनके ब्रेस्ट भी उभरने लगते हैं। इसी फेज को टीनएजर कहते हैं। इस एज में आपको टीनएजर ब्रा पहनना चाहिए। ये ब्रा खासकर किशोरियों के लिए ही डिजाइन की जाती है। इसे आप किसी भी ड्रेस के साथ पहन सकती हैं।
टी-शर्ट ब्रा
अगर आप नॉर्मल जीन्स टॉप कैरी कर रहीं हैं तो आपके लिए टी शर्ट ब्रा परफेक्ट रहेगी। इस तरह के ब्रा में बहुत ही लाइट पैड लगाई जाती है जो आपके लुक को परफेक्ट बनाती है। आप इसे नॉर्मल कुर्ते के साथ भी पहन सकती हैं। इसे खास तरीके से डिजाइन किया जाता है ताकि ये टाइट टी-शर्ट या फिटेड टॉप के नीचे उभरी हुई नजर न आए।
स्पोर्ट्स ब्रा
अगर आपको खेलकूद का शौक है तो आपके लिए स्पोर्ट्स ब्रा एक बेहतरीन ऑप्शन है। आप इसे वर्कआउट के समय पहन सकती हैं। दरअसल स्पेार्ट्स ब्रा आपके पूरे ब्रेस्ट को कवर करके रखती है। आप वर्कआउट काॅस्ट्यूम्स के साथ इसे आसानी से पहन सकती हैं।
पुश-अप ब्रा
कई लड़कियों की शिकायत होती है कि उनके ब्रेस्ट का साइज काफी छोटा है। इससे उन्हें परफेक्ट लुक नहीं मिल पाता है। अगर आप भी ऐसी किसी परेशानी का सामना कर रहीं हैं तो आपके लिए पुशअप ब्रा परफेक्ट है। दरअसल, ये ब्रा आपके ब्रेस्ट को थोड़ा ऊपर उठाकर शेप देती है। इससे क्लीवेज भी हाइलाइट होता है। आप इसे डीप नेक ड्रेस पर पहन सकती हैं। इसके अलावा इसे गाउन या क्रॉप टॉप पर भी पहना जा सकता है।
पैडेड ब्रा
ऐसी कई लड़कियां या महिलाएं हैं जिन्हें ब्रा पहनने के बाद भी निप्पल्स दिखने की शिकायत होती है। हालांकि गर्मियों में ये समस्या कम होती है। ऐसे में आप पैडेड ब्रा पहन सकती हैं। इसे आप नेट वाली टॉप या शिफॉन के कुर्ती पर पहन सकती हैं।
स्ट्रैप्लेस ब्रा
अगर आपको ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनना है तो आपको Strapless Bra का चयन करना चाहिए। ऐसे किसी भी ड्रेस में जिसमें आपका शोल्डर दिखे, आप इसे पहन सकती हैं।
यह भी पढ़ें: ब्रा पहनें या न पहनें, ये तय करने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
ब्रालेट
आजकल लड़कियां ब्रालेट का इस्तेमाल ज्यादा करती हुई नजर आती हैं। ये दिखने में जितनी स्टाइलिश होती हैं उससे कहीं ज्यादा कंफर्टेबल भी होती हैं। ज्यादातर लड़कियां शॉर्ट स्कर्ट पर डायरेक्ट ब्रालेट भी पहन लेती हैं। हालांकि इसे आप ट्रांसपैरेंट टॉप, ओपन जैकेट के साथ पहन सकती हैं।
प्लंज ब्रा
अगर आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती हैं तो आपने प्लंज ब्रा का एड जरूर देखा होगा। इस ब्रा में बीच वाला हिस्सा नीचे की तरफ गहरा कटा होता है। इससे डीप वी-नेक आउटफिट्स में ब्रा नहीं दिखती है। इसमें क्लीवेज भी दिखने में काफी अट्रैक्टिव लगती है। आप इसे डीप नेक कुर्ती या डीप नेक ब्लाउज पर पहन सकती हैं।
फ्रंट ओपेन ब्रा
आज के समय फ्रंट ओपेने ब्रा भी काफी ज्यादा पॉपुलर हो रही है। अगर आप मॉडल हैं तो आप इस ब्रा का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये हर तरह के ड्रेस पर कमाल का लुक देगी।
यह भी पढ़ें: Sports Bra खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, स्टाइलिश दिखने के साथ ही रहेंगी कम्फर्टेबल
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।