साबुन और फेसवॉश को कहें 'बाय-बाय'! चेहरे को रोज ऐसे करें बेसन से साफ, लौट आएगी खोई हुई चमक
केमिकल वाले साबुन और फेसवॉश की जगह बेसन का इस्तेमाल त्वचा को प्राकृतिक रूप से साफ और चमकदार बनाता है।

बेसन से करें अपना चेहरे की क्लींजिंग (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल केमिकल वाले साबुन और फेसवॉश का रोज-रोज इस्तेमाल करने से त्वचा धीरे-धीरे रूखी, बेजान और डल होने लग जाती है। ऐसे में अगर आप एक सुरक्षित, सस्ता और प्राकृतिक उपाय अपनाना चाहते हैं, तो बेसन आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।
सदियों से भारतीय घरेलू नुस्खों में इस्तेमाल होने वाला बेसन त्वचा को साफ करने के साथ-साथ उसे प्राकृतिक निखार भी देता है। आइए जानें कैसे बेसन आपकी त्वता के लिए फायदेमंद है और इसका इस्तेमाल आप स्किन केयर में कैसे कर सकते हैं।
स्किन के लिए बेसन के फायदे
बेसन में नेचुरल क्लींजिंग और एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं, जो त्वचा की गहराई से सफाई करते हैं। यह चेहरे से गंदगी, एक्स्ट्रा ऑयल और डेड स्किन सेल्स को हटाकर स्किन को साफ और फ्रेश बनाता है। साथ ही, यह त्वचा के पीएच लेवल को संतुलित रखने में मदद करता है, जिससे स्किन हेल्दी बनी रहती है।
कैसे करें बेसन का इस्तेमाल?
रोज क्लींजर के रूप में 1-2 चम्मच बेसन में थोड़ा-सा पानी या गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें, फिर साफ पानी से वॉश करें। ड्राई स्किन के लिए इसमें दूध या दही मिलाना फायदेमंद रहता है, जिससे त्वचा को नमी मिलती है। वहीं ऑयली स्किन के लिए बेसन में थोड़ा-सा नींबू रस मिलाकर लगाने से एक्स्ट्रा ऑयल कंट्रोल होता है।
बेसन के नियमित इस्तेमाल के फायदे
- स्किन को प्राकृतिक निखार मिलता है।
- टैनिंग धीरे-धीरे कम होती है और रंगत साफ होती है।
- मुंहासों और पिंपल्स की समस्या में राहत मिलती है।
- स्किन सॉफ्ट, स्मूद और हेल्दी बनती है।
- पोर्स साफ रहते हैं, जिससे स्किन फ्रेश दिखती है।
इस बात का रखें ध्यान
बेसन का इस्तेमाल करते समय चेहरे को ज्यादा जोर से न रगड़ें, वरना त्वचा में जलन हो सकती है। बहुत ज्यादा ड्राई स्किन वालों को इसे रोजाना नहीं, बल्कि हफ्ते में 3-4 बार इस्तेमाल करना चाहिए। बेहतर नतीजों के लिए हफ्ते में एक बार बेसन फेस पैक भी लगाया जा सकता है।
बेसन से चेहरा साफ करना एक आसान, असरदार और पूरी तरह प्राकृतिक उपाय है, जो आपकी त्वचा को बिना किसी साइड इफेक्ट के साफ और निखरा हुआ बनाता है। अगर आप लंबे समय तक हेल्दी और ग्लोइंग त्वचा चाहते हैं, तो साबुन की जगह रोज बेसन को अपनी स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करें।
