Diwali Party में दिखना है सबसे अलग? ट्राई करें ये 5 लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स, हर कोई पूछेगा स्टाइल का राज
दीवाली पार्टी में सबसे अलग और स्टाइलिश दिखने के लिए 5 लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स और स्टाइलिंग आइडियाज ट्राई कर सकते हैं।

दीवाली पार्टी के लिए स्टाइलिंग टिप्स (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली रोशनी, मिठाइयों और खुशियों का त्योहार है। इस त्योहार पर दीवाली पार्टी हो या फैमिली गैदरिंग, हर कोई स्टाइलिश और अलग नजर आना चाहता है। अगर आप भी इस फेस्टिवल सीजन में अपने लुक को एलिगेंट और खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो कुछ स्टाइलिंग आइडिया आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानें इनके बारे में।
इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन
अगर आप त्योहार पर पारंपरिक से हटकर कुछ मॉडर्न पहनना चाहते हैं, तो इंडो-वेस्टर्न लुक सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। महिलाएं धोती पैंट्स या शरारा के साथ क्रॉप टॉप या एम्ब्रॉयडर्ड लॉन्ग श्रग पेयर कर सकती हैं। वहीं, पुरुष शॉर्ट कुर्ते के साथ एसिमेट्रिक ब्लेजर या टेलर्ड पैंट स्टाइल कर सकते हैं।
प्री-स्टिच्ड साड़ी या धोती साड़ी
दीवाली पार्टी में खूब मस्ती मजा और डांस होता है। ऐसे में भारी-भरकम साड़ी संभालना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में रेडी-टू-वियर या धोती स्टाइल में साड़ी काफी अच्छी चॉइस है। इसे बेल्ट और स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ एक्सेसराइज करें, ताकि परफेक्ट शेप मिले।
स्टेटमेंट नेहरू जैकेट
पुरुषों के लिए एक सिंपल कुर्ता-पायजामा सेट को तुरंत फेस्टिव लुक देने के लिए नेहरू जैकेट सबसे आसान तरीका है। प्लेन कुर्ते पर सिल्क, ब्रोकेड या फ्लोरल प्रिंटेड नेहरू जैकेट कैरी करें। पॉकेट स्क्वायर और एक क्लासिक वॉच आपके पूरे लुक को कंप्लीट करेगी।
शरारा और गरारा सेट्स
शरारा सूट इन दिनों काफी ट्रेंड में है और ये पार्टी नाइट के लिए कंफर्टेबल होने के साथ-साथ बेहद ग्लैमरस लगते हैं। गोटा-पत्ती या जरी वर्क वाला शरारा सेट चुनें और इन्हें हैवी ईयररिंग्स के साथ पेयर करें। इस लुक में आप बेहद खूबसूरत लगेंगी।
रॉयल सिल्क और रिच ज्वेल टोन्स
दीवाली की शाम को दीयों और लाइट्स में रॉयल ब्लू, इमराल्ड ग्रीन, वाइन रेड और मस्टर्ड येलो जैसे कलर्स बेहद शानदार दिखते हैं। सिल्क अनारकली, कांजीवरम साड़ी या सिल्क कुर्ते जैसे आउटफिट्स से रॉयल वाइब मिलेगी। इनके साथ ग्लॉसी मेकअप और मिनिमल गोल्ड या कुंदन जूलरी कैरी करें।
स्टाइलिंग टिप्स
- दीवाली पार्टी में कपड़ों के साथ सही फुटवियर चुनना भी जरूर है, ताकि आपका लुक और शानदार लगे।
- अगर आउटफिट हैवी है, तो जूलरी लाइट रखें। वहीं, अगर आउटफिट हल्का और प्लेन है, तो जूलरी हैवी कैरी करें।
- आउटफिट चुनते समय अपने बॉडी साइज का खास ध्यान रखें। खराब फिटिंग वाले सुंदर कपड़े भी पहनने पर अच्छे नहीं लगते।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।