विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Happy Holi 2026: दोस्तों और परिवार के लिए होली के 50+ मैसेज और शायरी, सीधे करें कॉपी-पेस्ट

Updated: Wed, 04 Mar 2026 06:00 AM (IST)

होली का त्योहार सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, गिले-शिकवे भुलाने और रिश्तों में नई मिठास घोलने का उत्सव है।

Happy Holi 2026: इस बार सिर्फ 'हैप्पी होली' नहीं, अपनों को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश (Image Source: AI-Generated)

Happy Holi 2026: इस बार सिर्फ 'हैप्पी होली' नहीं, अपनों को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश (Image Source: AI-Generated) 

HighLights

  1. होली का असली आनंद बांटने में है

  2. प्यार भरे शब्द सीधे दिल में उतरते हैं

  3. 50+ मैसेजेस में से अपना पसंदीदा चुनें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। होली सिर्फ रंगों का त्यौहार नहीं है, बल्कि यह रूठे हुए लोगों को मनाने, पुरानी कड़वाहट को मिटाने और अपनों के करीब आने का एक खूबसूरत बहाना भी है।

अगर आप भी इस बार होली पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार वालों को कुछ खास और दिल को छू लेने वाले अंदाज में विश करना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं 50+ सबसे बेहतरीन होली मैसेज, कोट्स और शायरियां (Happy Holi 2026 Wishes), जिन्हें पढ़कर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।

holi shayri

(Image Source: AI-Generated) 

होली की शुभकामनाएं हिंदी में (Happy Holi Wishes in Hindi)

1) पिचकारी की धार,
गुलाल की बौछार।
अपनों का प्यार,
यही है होली का त्योहार।


2) खुशियों से हो आपकी मुलाकात,
रंगों से भरी रहे हर बात।
इस होली पर मिले आपको,
खुशियों की सौगात।


3) होली के दिन वो दोस्त भी याद आते हैं,
जो खुद तो 'बंदर' लगते हैं पर रंग दूसरों को लगाते हैं।


4) मक्का की रोटी,
नींबू का अचार।
सूरज की किरणें,
खुशियों की बहार।
चांद की चांदनी,
अपनों का प्यार।

मुबारक हो आपको होली का त्योहार...


5) रंगों के होते कई नाम,
कोई कहे लाल कोई कहे पीला।
पर हम तो उसे ही अपना मानते हैं,
जिसका दिल हो प्यार के रंग से रंगीला।


6) मथुरा की खुशबू,
गोकुल का हार।
वृंदावन की सुगंध,
बरसाने का प्यार।

मुबारक हो आपको होली का त्योहार...


happy holi

(Image Source: AI-Generated)

7) सुनो! इस बार होली पर सिर्फ रंग ही नहीं,
अपनी पुरानी उधारी भी चुका देना!

बुरा न मानो होली है...


8) फागुन का महीना, वो गुलाबी ठंड,
बिखरे हैं रंग, जैसे कोई ब्रह्मांड।
दिल से दिल मिलने का है ये दस्तूर,
होली की खुशियां मिलें आपको भरपूर।


9) तेरे बिना इस फाग का हर रंग अधूरा है मेरे यार,
जल्दी आ जा, क्योंकि तेरे बिना फीका है ये त्योहार।


10) बड़ों का आशीर्वाद और छोटों का दुलार,
मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार।


11) मम्मी के हाथ के पकवान और पापा का प्यार,
सदा बना रहे आपका यह खुशहाल परिवार।


12) पिचकारी की धार, गुलाल की बौछार,
अपनों का प्यार, यही है होली का त्योहार।


13) गले मिलकर मिटा दो सारी दूरियां,
होली आई है, छोड़ो भी ये मजबूरियां।


Holi mubarak

(Image Source: AI-Generated)

14) कदम-कदम पर खुशियां रहें,
गम से कभी ना हो सामना।
जिंदगी में हर पल खुशियां नसीब हों,
मेरी तरफ से आपको होली की शुभकामना।


15) खुशियों से ना हो कोई दूरी,
रहे ना कोई ख्वाहिश अधूरी।
रंगो से भरे इस मौसम में,
रंगीन हो आपकी दुनिया पूरी।


16) गुजिया की तरह हमेशा मीठी रहे आपकी बोली,
खुशियों से भरी रहे आपकी झोली,
आपको और आपके परिवार को हैप्पी होली।


17) भगवान करे हर साल चांद बन कर आए,
दिन का उजाला शान बन के आए।
कभी ना दूर हो आपके चेहरे से हंसी,
ये होली का त्योहार ऐसा मेहमान बन कर आए।


18) सूरज की रोशनी, गुलाल की फुहार,
दिल से मिट जाए आज हर दीवार।
प्रेम और सौहार्द का रंग चढ़े ऐसा,
गुड मॉर्निंग, होली मुबारक अपार।


19) तुझे लाल करूं या पीला,
या कर दूं तुझे गीला।
इस होली बस ये याद रख,
तू है मेरा सबसे प्यारा रंगीला।


holi haii

(Image Source: AI-Generated)

20) सदा हंसते रहें आप खुशियों के बहाने,
हम लाए हैं प्यार के रंग आपको भिगोने,
आपके जीवन में बनी रहे खुशियों की टोली।

मुबारक हो आपको 2026 की होली...


21) इश्क के रंग में रंग जाऊं,
तेरी यादों की गुलाल बन जाऊं।
इस होली बस इतनी सी ख्वाहिश है,
कि मैं तेरा और तू मेरी बन जाए।


22) रंगों का त्यौहार तो बस एक बहाना है,
असली रंग तो तेरे साथ मुस्कुराना है।


23) लाल, गुलाबी, नीला, पीला...
सब रंग फीके हैं, तेरे इश्क का रंग ही सबसे चटक है।


24) मंजिल मिले न मिले,
सफर का मजा लेंगे,
इस होली हम अपनों को रंगों से सजा देंगे।


25) गुलाल का रंग,
गुजिया की मिठास,
आप रहें हमेशा हमारे पास।


26) खुशियों के रंग में रंग जाएं सब,
होली की मस्ती में खो जाएं अब।


holi Quotes

(Image Source: AI-Generated)

27) रंग उड़ेंगे, अबीर उड़ेगा, उड़ेगा खूब गुलाल,
तेरी-मेरी यारी से ही तो मचेगा आज बवाल।


28) जो पक्के रंग की तरह जिंदगी से कभी ना छूटे,
तू मेरा वो इकलौता और सबसे कीमती दोस्त है।


29) चेहरे पर रंग और दिल में तेरी यादें हैं,
दोस्तों के बिना ये फाल्गुन भी सादा है।


30) ना गुब्बारों की फिक्र है, ना कपड़ों का ख्याल,
दोस्तों की टोली हो, तो हर दिन है कमाल।


31) दूर रहकर भी तेरा हिस्सा मेरे पास है,
मेरी हर होली में तेरी दोस्ती का अहसास है।


32) महफिल सजेगी, ढोल बजेंगे, होगा खूब धमाल,
इस होली यार मेरे, तूझे कर देंगे लाल।


33) होली पर कुछ रिश्तेदार ऐसे रंग लगाते हैं,
जैसे पुरानी किसी दुश्मनी का बदला चुकाते हैं।

Holi ki shubhkamnayein

(Image Source: AI-Generated)

34) आंगन में सजे रंगोली और घर में गूंजे किलकारी,

मेरे परिवार को मुबारक हो खुशियों की ये सवारी।


35) गिले-शिकवे भूलकर आओ फिर से एक हो जाएं,
रंगों के इस पर्व पर घर को स्वर्ग बनाएं।


36) हर चेहरे पर मुस्कान रहे, घर में सदा सम्मान रहे,
इस होली आप सभी का जीवन खुशहाल रहे।


37) फाल्गुन की हवाएं आपके आंगन में सुख-शांति ले आएं,
मेरे पूरे परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।


38) बड़ों का सानिध्य और छोटों की चहक,
इसी से महकती है हमारे घर की होली।


39) नफरत की होलिका जले और प्रेम का प्रह्लाद बचे,
हमारे परिवार में यूं ही सदा स्नेह का रंग सजे।

40) मुझे किसी और रंग की अब कोई दरकार नहीं,
तेरी प्रीत के रंग से गहरा कोई खुमार नहीं।

41) मैं एक कोरा कैनवास हूं, और तू मेरा सबसे सुंदर रंग।

हैप्पी होली जान!

holi 2026

(Image Source: AI-Generated)


42) इस बार होली पर मुझे सिर्फ तेरा साथ चाहिए,
रंगों से ज्यादा मुझे तेरे हाथों में अपना हाथ चाहिए।


43) आओ इस फाग में कुछ इस कदर खो जाएं,
हमेशा के लिए एक-दूजे के रंगों में सराबोर हो जाएं।


44) मोहल्ले की रौनक और मस्ती का तू ही तो कारण है,
मेरे यार, इस होली पर तेरा ही तो हर पल में नाम है।


45) पक्की यारी है अपनी, कोई कच्चा रंग नहीं,
इस होली तेरे बिना, कोई खुशी की तरंग नहीं।


46) होली है भाई, बुरा न मानना,
मेरे रंग से बचकर कहीं दूर ना भागना।


holi messages in hindi

(Image Source: AI-Generated)

47) छोटे भाई-बहनों की मस्ती, और अपनों की दुलार,
बधाई हो सबको, आ गया होली का खुशियों भरा त्योहार।


48) बड़े-बुजुर्गों का हो सम्मान, छोटों को मिले दुलार,
सदा ऐसे ही महकता रहे हमारे घर का संसार।


49) तेरे इश्क का रंग ही तो मेरी होली है,
तू नहीं पास तो मेरी हर रंगोली अधूरी है।


50) स्क्रीन के उस पार से भी मेरी खुशियां तुम तक पहुंचे,
होली की इस शुभकामना से तुम्हारा दिल भी महके।


51) डिजिटल इस युग में, मेरा ये मैसेज ही गुलाल है,
होली पर दूर बैठे अपनों का आना ही तो कमाल है।

यह भी पढ़ें- गुजिया और मठरी के अलावा इस बार ट्राई करें 8 Instant Holi Snacks, हल्की-फुल्की भूख के लिए हैं बेस्ट

यह भी पढ़ें- क्या वाकई स्किन के लिए सेफ है हर्बल गुलाल? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताई सच्चाई