Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अप्रैल 2026 कैलेंडर: अंबेडकर जयंती, बैसाखी और बंगाली नववर्ष... देखें इस महीने क्या कुछ है खास

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 05:15 PM (IST)

    अप्रैल के महीने में इस साल कई खास त्योहार, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाए जाएंगे। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    देखें अप्रैल 2026 का पूरा कैलेंडर (Image Source: AI-Generated)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अप्रैल के महीने में कई सारे त्योहार और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय दिवस एक साथ आते हैं। जी हां, यह समय न सिर्फ फसल कटाई के जश्न का है, बल्कि 'समर वेकेशन' की शानदार प्लानिंग करने का एकदम परफेक्ट मौका भी है।

    ऐसे में, जरा सोचिए, अगर आपके पास पहले से ही छुट्टियों का पूरा कैलेंडर मौजूद हो, तो अपनी अगली ट्रिप या गेटअवे प्लान करना कितना आसान हो जाएगा... है ना? आइए, महीने की शुरुआत में एक नजर डाल लीजिए अप्रैल 2026 में आने वाले उन फेस्टिवल्स, नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट्स और छुट्टियों की लिस्ट पर, जो इस महीने को खास बना रही हैं।

    April 2026 Calendar India

    (Image Source: AI-Generated)

    प्रमुख त्योहार, आध्यात्मिक दिन और छुट्टियां

    अप्रैल 2026 में त्योहारों की भरमार है। ईस्टर के लंबे वीकेंड से लेकर बैसाखी और विशु जैसे फसल उत्सवों तक, इस महीने काफी रौनक रहने वाली है:

    तारीख  दिन त्योहार और खास दिन
    2 अप्रैल गुरुवार हनुमान जयंती और चैत्र पूर्णिमा
    3 अप्रैल शुक्रवार गुड फ्राइडे (पूरे भारत में अवकाश)
    4 अप्रैल शनिवार होली सैटरडे (कुछ राज्यों में)
    5 अप्रैल रविवार ईस्टर संडे
    6 अप्रैल सोमवार ईस्टर मंडे
    13 अप्रैल सोमवार वरुथिनी एकादशी
    14 अप्रैल मंगलवार बैसाखी, डॉ. अंबेडकर जयंती, असमिया नव वर्ष (बिहू), तमिल नव वर्ष और केरल का विशु
    14 से 20 अप्रैल - बोहाग बिहू का जश्न (असम, अरुणाचल प्रदेश)
    15 अप्रैल बुधवार बंगाली नव वर्ष (पश्चिम बंगाल) और हिमाचल दिवस
    19 अप्रैल रविवार अक्षय तृतीया और महर्षि परशुराम जयंती
    20 अप्रैल सोमवार बसव जयंती (कर्नाटक)
    21 अप्रैल मंगलवार गरिया पूजा (त्रिपुरा)
    27 अप्रैल सोमवार मोहिनी एकादशी

    April 2026

    (Image Source: AI-Generated)

    महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस

    त्योहारों के अलावा, अप्रैल में पर्यावरण, स्वास्थ्य और कला के प्रति जागरूकता फैलाने वाले कई खास दिन भी मनाए जाते हैं:

    तारीख  दिन दिवस / अवसर
    1 अप्रैल बुधवार अप्रैल फूल डे, नेशनल वॉकिंग डे, ओडिशा दिवस और 'ऑटिज्म जागरूकता माह' की शुरुआत
    2 अप्रैल गुरुवार विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस
    3 अप्रैल शुक्रवार वर्ल्ड पार्टी डे
    6 अप्रैल सोमवार विकास और शांति के लिए अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस
    7 अप्रैल मंगलवार विश्व स्वास्थ्य दिवस 
    10 अप्रैल शुक्रवार विश्व होम्योपैथी दिवस
    11 अप्रैल शनिवार नेशनल सबमरीन डे
    14 अप्रैल मंगलवार नेशनल गार्डनिंग डे, परफ्यूम डे, नेशनल डॉल्फिन डे
    15 अप्रैल बुधवार विश्व कला दिवस 
    17 अप्रैल शुक्रवार विश्व हीमोफिलिया दिवस
    18 अप्रैल शनिवार विश्व धरोहर दिवस और नेशनल हाइकु पोएट्री डे
    21 अप्रैल मंगलवार अंतरराष्ट्रीय रचनात्मकता और नवाचार दिवस
    22 अप्रैल बुधवार पृथ्वी दिवस 
    23 अप्रैल गुरुवार विश्व पुस्तक दिवस, अंग्रेजी भाषा दिवस और नेशनल पिकनिक डे
    24 अप्रैल शुक्रवार राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस
    25 अप्रैल शनिवार विश्व मलेरिया दिवस, विश्व पशु चिकित्सा दिवस, नेशनल डीएनए डे और विश्व पेंगुइन दिवस
    26 अप्रैल रविवार प्रेट्ज़ेल डे 
    29 अप्रैल बुधवार अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस
    30 अप्रैल गुरुवार अंतरराष्ट्रीय जैज दिवस और ईमानदारी दिवस 

    बैंक की छुट्टियां

    अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो घर से निकलने से पहले यह लिस्ट जरूर देख लें:

    April 2026 Bank Holdiday List

    (Image Source: AI-Generated)

    तारीख कारण / अवकाश का विवरण
    1 अप्रैल सालाना अकाउंट क्लोजिंग (नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के कारण पूरे भारत में बैंक बंद)
    3 अप्रैल गुड फ्राइडे (देश के अधिकतर हिस्सों में अवकाश)
    11 अप्रैल महीने का दूसरा शनिवार (आरबीआई के नियमानुसार अवकाश)
    14 अप्रैल डॉ. अंबेडकर जयंती, बैसाखी और क्षेत्रीय नव वर्ष (कई राज्यों में अवकाश)
    15-16 अप्रैल क्षेत्रीय त्योहार (जैसे- बंगाली नव वर्ष, विशु आदि के कारण स्थानीय अवकाश)
    20-21 अप्रैल राज्य-विशिष्ट छुट्टियां (बसव जयंती, गरिया पूजा आदि)
    25 अप्रैल महीने का चौथा शनिवार
    सभी रविवार साप्ताहिक अवकाश (5, 12, 19 और 26 अप्रैल)

    यह भी पढ़ें- Calendar 2026: नए साल में मिल रहे 12 लॉन्ग वीकेंड, देखिए छुट्टियों, फिल्मों और त्योहारों की पूरी लिस्ट

    यह भी पढ़ें- Calendar 2026: बोर्ड एग्जाम लेकर होली-दीवाली तक, नए साल में कब क्या होगा? नोट कर लें हर जरूरी तारीख