Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहू से लेकर हेमिस फेस्टिवल तक: अप्रैल-जून के बीच इन 4 जगहों पर नहीं गए, तो बहुत कुछ मिस कर देंगे आप

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 12:58 PM (IST)

    हम आपको बताने जा रहे हैं अगले 3 महीनों में होने वाले 4 ऐसे शानदार फेस्टिवल्स के बारे में, जिन्हें आपको अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए। ...और पढ़ें

    देश के इन 4 शानदार त्योहारों के साथ प्लान करें अपनी अगली ट्रिप (Image Source: AI-Generated)

    देश के इन 4 शानदार त्योहारों के साथ प्लान करें अपनी अगली ट्रिप (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप अपनी अगली छुट्टियों को कुछ खास बनाना चाहते हैं? ट्रैवल प्लेटफॉर्म 'एक्सिगो' के मुताबिक, आज के वैश्विक रुझानों में लोग विदेश जाने के बजाय अपने ही देश की खूबसूरती को एक्सप्लोर करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी वजह से 'फेस्टिवल-बेस्ड वेकेशन' का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है।

    देश के अलग-अलग हिस्सों में होने वाले ये बड़े त्योहार सिर्फ जश्न नहीं मनाते, बल्कि अपने साथ वहां की अनूठी संस्कृति, सुहावने मौसम, स्वादिष्ट भोजन, प्रकृति और रोमांच का पूरा पैकेज लेकर आते हैं। आइए जानते हैं उन 4 खास डेस्टिनेशंस के बारे में, जिन्हें आप अपने अगले वेकेशन का हिस्सा बना सकते हैं।

    Summer festivals in India 2026

    (Image Source: AI-Generated) 

    असम का सांस्कृतिक जश्न: बोहाग बिहू (14 से 20 अप्रैल)

    अगर आप अप्रैल में घूमने की सोच रहे हैं, तो असम एक बेहतरीन विकल्प है। यहां 'बोहाग बिहू' के रूप में असमिया नववर्ष मनाया जाता है, जो इस राज्य का सबसे बड़ा सांस्कृतिक पर्व है। यह समय यहां की यात्रा के लिए सबसे अनुकूल होता है क्योंकि जून से यहां मानसून शुरू हो जाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस समय तक मशहूर काजीरंगा नेशनल पार्क भी पर्यटकों के लिए खुला रहता है।

    केरल की भव्यता: त्रिशूर पूरम (26 अप्रैल)

    केरल के इस शानदार मंदिर उत्सव को 'फेस्टिवल ऑफ फेस्टिवल्स' कहा जाता है। इस उत्सव का नजारा बेहद भव्य होता है। इसमें खूबसूरत आभूषणों से सजे-धजे हाथियों की एक बहुत लंबी शोभायात्रा निकाली जाती है, जिसे देखना अपने आप में एक अद्भुत अनुभव है।

    खबरें और भी

    ऊटी का रंगों भरा समर फेस्टिवल (संभावित 4 से 27 मई)

    मई की गर्मियों में ऊटी एक बेहतरीन डेस्टिनेशन बन जाता है। इस दौरान यहां 'समर फेस्टिवल' का आयोजन होता है। इसमें आपको बोट रेस और कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा एक विशाल फ्लावर शो देखने को मिलेगा। यहां के बॉटनिकल गार्डन में हजारों किस्मों के रंग-बिरंगे फूलों की शानदार प्रदर्शनी लगाई जाती है।

    लद्दाख का अद्भुत हेमिस फेस्टिवल (24 से 25 जून)

    अगर आप रोमांच और शांति का एक साथ अनुभव करना चाहते हैं, तो जून में लद्दाख जा सकते हैं। यहां के प्रसिद्ध हेमिस मठ में लद्दाख का सबसे अहम बौद्ध उत्सव 'हेमिस फेस्टिवल' मनाया जाता है। इस दौरान बौद्ध भिक्षु बेहद रंग-बिरंगे कपड़े पहनते हैं और चेहरे पर बड़े-बड़े मुखौटे लगाकर अपना पारंपरिक 'चाम नृत्य' प्रस्तुत करते हैं।

    यह भी पढ़ें- ऋषिकेश ही नहीं, भारत में रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 8 जगहें; देखें पूरी लिस्ट

    यह भी पढ़ें- धरती पर जन्नत का एहसास कराएंगी नॉर्थईस्ट की 6 जगहें, जाने के बाद घर लौटने का नहीं करेगा मन