विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Happy Father’s Day 2026: पापा को करवाना है स्पेशल फील? इस फादर्स डे भेजें ये 50+ दिल छू लेने वाली विशेज

Updated: Sun, 21 Jun 2026 06:00 AM (GMT+05:30)

फादर्स डे हर साल जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। इस दिन पापा को कुछ खास मैसेज भेजकर फादर्स डे की विशेज दें।

फादर्स डे के लिए स्पेशल विशेज (Picture Courtesy: Freepik)

फादर्स डे के लिए स्पेशल विशेज (Picture Courtesy: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मां का प्यार तो अक्सर शब्दों में छलक जाता है, लेकिन पिता का प्यार उस खामोश पेड़ की छांव की तरह होता है, जो कड़ी धूप में खुद जलकर हमें ठंडक देता है, पर कभी अपना दर्द नहीं जाहिर नहीं करता। अपनी जेब खाली होने के बावजूद पिता अपने बच्चों की हर जिद पूरी करने की पूरी करते हैं। बाहर से भले ही कितने भी सख्त दिखें, लेकिन अंदर से उनका दिल बिल्कुल नरम होता है। 

फादर्स डे एक ऐसा ही खूबसूरत मौका है, जब आप बिना किसी झिझक के अपने उस सुपरहीरो से अपने दिल की बात कह सकते हैं। जिंदगी की इस भागदौड़ में हम अक्सर उन्हें यह बताना भूल जाते हैं कि वे हमारे लिए क्या मायने रखते हैं और हम उनसे कितना प्यार करते हैं।

अगर आप भी इस फादर्स डे पर अपने पापा को स्पेशल फील कराना चाहते हैं, लेकिन अपनी भावनाओं को बयां करने के लिए सही शब्दों की खोज में उलझे हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ बेहद खास और दिल छू लेने वाले फादर्स डे विशेज, जिन्हें भेजकर आप अपने पिता के चेहरे पर एक शानदार मुस्कान ला सकते हैं!


1. मंजिल दूर और सफर बहुत है,

छोटी सी जिंदगी की फिकर बहुत है,

मार डालती ये दुनिया कब की हमें,

लेकिन 'पापा' की दुआओं में असर बहुत है।

हैप्पी फादर्स डे!


2. अजीज भी वो हैं, नसीब भी वो हैं,

दुनिया की भीड़ में करीब भी वो हैं,

उनकी दुआओं से चलती है जिंदगी,

क्योंकि खुदा भी वो हैं और तकदीर भी वो हैं।

हैप्पी फादर्स डे!


3. मेरे होठों की हंसी मेरे पापा की बदौलत है,

मेरी आंखों में खुशी मेरे पापा की बदौलत है,

पापा किसी खुदा से कम नहीं,

क्योंकि मेरी जिंदगी की सारी खुशी मेरे पापा की बदौलत है।

हैप्पी फादर्स डे!


4. जेब खाली हो फिर भी मना करते नहीं देखा,

मैंने पिता से अमीर इंसान कभी नहीं देखा।

Happy Father's Day!


5. बिना बताए वो हर बात जान जाते हैं,

मेरे पापा मेरी हर उलझन सुलझा जाते हैं।

हैप्पी फादर्स डे!


6. मेरी पहचान है आप से पापा,

क्या कहूं आप मेरे लिए क्या हो पापा,

रहने को है पैरों के नीचे ये जमीन,

पर मेरे लिए तो मेरा आसमान हो पापा।

हैप्पी फादर्स डे!


7. धरती सा धीरज दिया और आसमान सी ऊंचाई है,

जिंदगी को तरस कर खुदा ने ये तस्वीर बनाई है,

हर दुख वो बच्चों का खुद पे वो सह लेते हैं,

उस खुदा की जीवित प्रतिमा को हम पिता कहते हैं।

हैप्पी फादर्स डे!


8. नींद अपनी भुलाकर सुलाया हमको,

आंसू अपने गिराकर हंसाया हमको,

दर्द कभी न देना उस खुदा की तस्वीर को,

जमाना कहता है पापा जिसको।

हैप्पी फादर्स डे!


9. धूप में जलता है वो, छांव मुझे देने के लिए,

पिता खुद को भुला देता है, मेरे सपने जीने के लिए।

हैप्पी फादर्स डे!


10. मेरी पहचान है आप से पापा,

क्या कहूं आप मेरे लिए क्या हो पापा,

रहने को है पैरों के नीचे ये जमीन,

पर मेरे लिए तो मेरा आसमान हो आप पापा।

हैप्पी फादर्स डे!


11. फटे जूते पहनकर भी मुझे नए दिलाते हैं,

मेरे पापा मेरी हर जिद को अपनी मुस्कान बनाते हैं।


12. खुद के सपने भुलाकर, मेरे सपने सजाए हैं,

मेरे पापा ने मेरे लिए अपनी जिंदगी के हर सुख लुटाए हैं।


13. पसीने से भीग कर भी जो मुस्कुराता है,

वो पिता ही है जो औलाद के लिए हर दर्द सह जाता है।


14. चुपचाप सहते हैं हर दर्द को चेहरे पर मुस्कान लिए,

पिता ही तो है जो जीता है सिर्फ हमारी जान लिए।


15. एक पिता का प्यार कभी खत्म नहीं होता,

दुनिया की हर चीज रूठ जाए, पर पिता कभी नहीं रूठता।


16. न दिन देखा न रात देखी,

मेरे पापा ने मेरे लिए हर मुश्किल की मात देखी।


17. जो मांगता हूं चुपचाप दे दिया कर,

ऐ जिंदगी तू कभी मेरे पिता जैसी बन कर दिखा।


18. मेरे सुपरहीरो कोई और नहीं मेरे पापा हैं,

जिन्होंने मुझे हर तूफान से लड़ना सिखाया है।


19. जिंदगी की हर उलझन में जो राह दिखाए,

पिता ही है जो हर अंधकार में दीप जलाए।


20. गलतियों पर डांटते हैं, फिर प्यार से समझाते हैं,

ये पापा ही हैं जो सही गलत का फर्क बताते हैं।


21. जब भी हौसला टूटता है मेरा,

पिता का साया मुझे फिर से खड़ा कर देता है।


22. पिता की मौजूदगी सूरज की तरह होती है,

सूरज गर्म जरूर होता है, पर अगर न हो तो अंधेरा छा जाता है।


23. बिना पंखों के उड़ना सिखाया मुझे,

मेरे पापा ने दुनिया के हर दर्द से बचाया मुझे।


24. दुनिया के तानों से जो ढाल बनकर बचाए,

वो पिता ही है जो बच्चे की हर खुशी में खुश हो जाए।


25. जीत पर मेरी जो सबसे ज्यादा खुश होता है,

पिता ही है जो मेरी हार पर मुझसे ज्यादा रोता है।


26. मेरे जीवन की नाव के मांझी हैं मेरे पिता,

हर तूफान में जिन्होंने मुझे किनारा है दिया।


27. हर मुश्किल आसान लगती है जब पिता साथ होते हैं,

उनके आशीर्वाद से ही सारे काम मुकम्मल होते हैं।


28. मुझे रख दिया छांव में खुद जलते रहे धूप में,

मैंने देखा है ऐसा एक फरिश्ता अपने पिता के रूप में।


29. दिल में फिक्र और लबों पर दुआ रखते हैं,

दुनिया की हर बला से पापा हमें बचा कर रखते हैं।


30. क्या कहूं उस खुदा से मैं, जिसने मुझे ये नेमत दी है,

पिता के रूप में मुझे इस दुनिया की सबसे बड़ी दौलत दी है।


31. धरती सा धीरज दिया और आसमान सी ऊंचाई है,

जिंदगी को तराश के खुदा ने पिता की ये तस्वीर बनाई है।


32. जलती धूप में वो आरामदायक छांव है,

मेले में भटके पैर की वो सबसे सही राह है।


33. बेमतलब सी इस दुनिया में वो ही हमारी शान है,

किसी शख्स के वजूद की 'पिता' ही पहली पहचान है।


34. है समाज का नियम जो निभाना पड़ता है,

अंदर से मोम पिता को बाहर से सख्त नजर आना पड़ता है।


35. न मजबूरियां रोक सकीं, न मुसीबतें ही रोक सकीं,

आ गया 'पिता' जब भी बच्चों ने याद किया।


36. उम्र भर जो अपने खून पसीने से सींचता है,

वो पिता ही तो है जो औलाद के लिए सब कुछ जीतता है।


37. कभी हंसी और खुशी का मेला है पिता,

हमारे लिए कभी कितना तनहा और अकेला है पिता।


38. मेरे होठों की हंसी मेरे पापा की बदोलत है,

मेरी आंखों में खुशी मेरे पापा की बदोलत है।


39. पिता हारकर बाज़ी हमेशा मुस्कुराया,

शतरंज के उस मोहरे को मैं अब समझ पाया।


40. निकाल के जिस्म से जो अपनी जान देता है,

बड़ा ही मजबूत है वो पिता जो अपनी संतान को उड़ान देता है।


41. दुनिया की भीड़ में सबसे करीब जो है,

मेरे पापा मेरे खुदा, मेरा नसीब जो है।


42. जिनके होने से मैं खुद को मुकम्मल मानता हूं,

मैं खुदा से पहले अपने पापा को जानता हूं।


43. एक पिता की खामोशी में भी बहुत सी बातें छुपी होती हैं,

वो कुछ नहीं कहते, पर उनकी दुआओं में हमारी दुनिया सजी होती है।


44. जेब खाली हो फिर भी मैंने उन्हें कभी मना करते नहीं देखा,

मैंने अपने पिता से अमीर इंसान दुनिया में नहीं देखा।


45. जिनकी ऊंगली पकड़ कर चलना सीखा मैंने,

उनसे ही तो हर मुश्किल से निकलना सीखा मैंने।


46. मां ने जन्म दिया, पर जीने का हुनर पापा ने सिखाया,

जिंदगी की कश्मकश में गिरकर उठना पापा ने सिखाया।


47. शौक तो पिता की कमाई से पूरे होते हैं,

अपनी कमाई से तो बस जरूरतें पूरी होती हैं।


48. चाहे कितने भी बड़े हो जाएं हम,

पापा के लिए तो आज भी वही छोटे बच्चे हैं हम।


49. हर दुख को वो हंसकर सह जाते हैं,

पिता कुछ नहीं कहते, बस चुपचाप सब कर जाते हैं।


50. कभी कंधे पर बिठाकर मेला दिखाया करते थे,

मेरे पापा मेरे लिए घोड़ा बन जाया करते थे।


51. मैं जो कुछ भी हूं, या होने की उम्मीद करता हूं,

उसका सारा श्रेय मैं अपने प्यारे पापा को देता हूं।