विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Happy Friendship Day 2026: अपने बेस्ट फ्रेंड को भेजें ये प्यारी शायरियां और मैसेज, तुरंत आएगा रिप्लाई

Updated: Sun, 02 Aug 2026 06:00 AM (IST)

हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस दिन अपने दोस्त को प्यारी शायरी भेजकर विश करें।

अपने दोस्त को भेजें ये खूबसूरत शायरी (AI Generated Image)

अपने दोस्त को भेजें ये खूबसूरत शायरी (AI Generated Image)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है, जिसके बिना हमारी जिंदगी अधूरी है। इसी खूबसूरत रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है।

अपने दोस्त के लिए अपना प्यार और ग्रैटिट्यूड जताने के लिए ये दिन बिल्कुल परफेक्ट है। इस खास मौके पर अपने दोस्त के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए आप उन्हें कुछ शायरियां या स्वीट मैसेजेस भेज सकते हैं। इन मैसेज को पढ़ते ही वो खुश हो जाएंगे और आपको तुरंत मैसेज करेंगे। 


1. दीया तो अंधेरे में जला करते हैं,

फूल तो कांटों में खिला करते हैं,

खुशनसीब होती है वो हवाएं,

जो तुम जैसे दोस्त से मिला करती हैं।

हैप्पी फ्रेंडशिप डे, मेरे दोस्त! 


2. दिए तो चिरागों से जलते हैं,

फूल तो हवाओं से खिलते हैं,

पर किस्मत वाले हैं हम जो,

तुम जैसे बेफिक्र दोस्त मिलते हैं।

फ्रेंडशिप डे की बहुत-बहुत बधाई! 


3. ना गाड़ी ना बंगला चाहिए,

ना ही पैसों का ढेर चाहिए,

खुशियों से भरी रहे तेरी  जिंदगी,

मुझे बस तेरा ये 'याराना' चाहिए।

Happy Friendship Day Buddy! 


4. गुजर जाएगी  जिंदगी मुस्कुरा कर देखना,

कभी दिल की बात हमसे बता कर देखना,

अगर कोई दर्द हो तो हमसे मत छुपाना,

एक बार दोस्ती का हाथ बढ़ाकर देखना।

फ्रेंडशिप डे मुबारक हो! 


5. आसमान से उतारी हैं, तारों से सजाई है,

चांद की चांदनी से नहलाई हैं,

ऐ दोस्त! संभल के रखना यह दोस्ती,

यही तो हमारी जिंदगी की कमाई है।


6. लोग कहते हैं जमीं पर खुदा नहीं मिलता,

शायद उन लोगों को दोस्त तुम सा नहीं मिलता।


7. करनी है खुदा से एक गुजारिश,

तेरी दोस्ती के सिवा कोई बंदगी न मिले,

हर जनम में मिले दोस्त तेरे जैसा,

या फिर कभी ये जिंदगी न मिले।


8. वक्त की यारी तो हर कोई करता है मेरे दोस्त,

मजा तो तब है जब वक्त बदल जाए पर यार ना बदले।


9. आपकी हमारी दोस्ती सुरों का साज है,

आप जैसे दोस्त पर हमें नाज है,

अब चाहे कुछ भी हो जाए जिंदगी में,

दोस्ती वैसे ही रहेगी जैसे आज है।


10. चांद की दोस्ती रात से सुबह तक,

सूरज की दोस्ती सुबह से शाम तक,

पर हमारी दोस्ती पहली मुलाकात से आखिरी सांस तक।


11. फूल बनकर मुस्कुराना जिंदगी है,

मुस्कुरा के गम भुलाना जिंदगी है,

मिलकर लोग खुश होते हैं तो क्या,

बिना मिले दोस्ती निभाना भी जिंदगी है।


12. पानी ना हो तो नदिया किस काम की,

आंसू ना हो तो अंखियां किस काम की,

दिल ना हो तो धड़कन किस काम की,

अगर तुम जैसा दोस्त ना हो तो ये जिंदगी किस काम की।


13. कुछ लोग भूल कर भी भुलाए नहीं जाते,

ऐतबार इतना है कि आजमाए नहीं जाते,

हो जाते हैं दिल में इस तरह शामिल,

कि उनके खयाल कभी दिल से मिटाए नहीं जाते।


14. वो दिल क्या जो मिलने की दुआ न करे,

तुम्हें भूलकर जियूं यह खुदा न करे,

रहे तेरी दोस्ती मेरी जिंदगी बनकर,

यह बात और है कि जिंदगी वफा न करे।


15. दोस्ती अच्छी हो तो रंग लाती है,

दोस्ती गहरी हो तो सबको भाती है,

दोस्ती नादान हो तो टूट जाती है,

पर अगर दोस्ती अपने जैसी हो तो इतिहास बनाती है।


16. हम वो नहीं जो दिल तोड़ देंगे,

थाम कर हाथ साथ छोड़ देंगे,

हम दोस्ती करते हैं पानी और मछली की तरह,

जुदा करना चाहे कोई तो हम दम तोड़ देंगे।


17. ऐ दोस्त तेरी दोस्ती पर नाज करते हैं,

हर वक्त मिलने की फरियाद करते हैं,

हमें नहीं पता घरवाले बताते हैं,

कि हम नींद में भी तुमसे बात करते हैं।


18. एक जैसे दोस्त सारे नहीं होते,

कुछ हमारे होकर भी हमारे नहीं होते,

आपसे दोस्ती करने के बाद महसूस हुआ,

कौन कहता है तारे जमीन पर नहीं होते।


19. खुदा ने कहा, दोस्ती न कर,

दोस्तों की भीड़ में तू खो जाएगा,

मैंने कहा, कभी जमीन पर आकर मेरे दोस्तों से तो मिल,

तू भी वापस जाना भूल जाएगा।


20. दोस्ती कोई खोज नहीं होती,

दोस्ती किसी से हर रोज नहीं होती,

अपनी जिंदगी में हमारी मौजूदगी को बेवजह मत समझना,

क्योंकि पलकें आंखों पर कभी बोझ नहीं होतीं।


21. रिश्ते तोड़े नहीं जाते,

दोस्त छोड़े नहीं जाते,

आप जैसे अनमोल रत्न,

कभी किसी से बांटे नहीं जाते।


22. मुस्कुराना ही खुशी नहीं होती,

उम्र बिताना ही जिंदगी नहीं होती,

खुद से भी ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है दोस्तों का,

क्योंकि सिर्फ दोस्त कहना ही दोस्ती नहीं होती।


23. दूरियों से ही एहसास होता है कि,

नजदीकियां कितनी खास होती हैं,

जब तुम पास नहीं होते ऐ दोस्त,

तुम्हारी यादें ही हमारे पास होती हैं।


24. कहीं अंधेरा तो कहीं शाम होगी,

मेरी हर खुशी तेरे नाम होगी,

कभी मांग कर तो देख हमसे ऐ दोस्त,

होंठों पर हंसी और हथेली पर जान होगी।


25. किस्मत वालों को मिलता है ऐसा यार,

जिसके साथ हर दिन लगता है त्योहार।

हैप्पी फ्रेंडशिप डे!