Move to Jagran APP

International Yoga Day 2024: इन मैसेजेस के जरिए दें अपनों को योग दिवस की शुभकामनाएं और स्वस्थ रहने का संदेश

हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग के जरिए शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहा जा सकता है। कई सारी बीमारियों के खतरे को टाला जा सकता है और बढ़ती उम्र में भी जवां बने रहा जा सकता है। इन फायदों से रूबरू कराने के मकसद से योग दिवस की शुरुआत हुई थी। योग दिवस पर अपनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश।

By Priyanka Singh Edited By: Priyanka Singh Fri, 21 Jun 2024 08:05 AM (IST)
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस शुभकामना संदेश (Pic credit- freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। योग भारत की एक प्राचीन विरासत है। योग व्यक्ति को हेल्दी रखने के साथ ही समग्र कल्याण को भी बढ़ावा देता है। योग के महत्व को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के मकसद से योग दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी। 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी। जिसके बाद से हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन स्कूल, कॉलेज, ऑफिसेज में योग से जुड़े कार्यक्रम होते हैं। साथ ही लोग अपने प्रियजनों को Whatsapp, Facebook और दूसरे सोशल मीडिया पर योग दिवस की शुभकामनाएं भी देते हैं। 

योग दिवस पर भेजें ये शुभकामना संदेश

1. योग हमें उन चीजों को ठीक करना सिखाता है,

जिसे सहा नहीं जा सकता और उन-उन चीजों को सहना सिखाता है,

जिन्हें ठीक नहीं किया जा सकता।

योग दिवस की बधाई।

2. सही मायनों में योग के माध्यम से ही मानव,

अपने शरीर को स्वस्थ और मन को प्रसन्न रख सकता है।

आपको अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं।

3. स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है,

संतोष सबसे बड़ा धन है,

योग वह साधन है,

जिससे यह दोनों मिलते हैं।

Happy International Yoga Day 2024

4. धर्म नहीं, एक विज्ञान है योग

कल्याण का विज्ञान है योग,

यौवन का विज्ञान है योग

शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विज्ञान है

योग योग दिवस की शुभकामनाएं।

5. जो करता योग, उसको नहीं छूता रोग

योगी बनो पवित्री बनो, जीवन को सार्थक बनाओ।

योग दिवस की बधाई।

6. शरीर और आत्मा के लिए तोहफा है योग,

खुद को खुद से मिलाने का 'मौका' है योग।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं।

ये भी पढ़ेंः- International Yoga day 2024: तेजी से मोटापा कम करने में ये योग हैं बेहद असरदार, लेकिन इन बातों का रखें ध्यान

7. हर दिन सुबह शाम करें योग,

निकट नहीं आएगा कभी कोई रोग

योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

8. योग हमारी कमियों पर प्रकाश डालता है

उन्हें दूर करने का नया रास्ता तलाशता है।

योग दिवस की बधाई।

9. योग सिर्फ आत्म सुधार के बारे में नहीं बतलाता है,

बल्कि यह आत्म स्वीकृति के बारे में सिखाता है

ये भी पढ़ेंः- International Yoga day 2024: एक्सरसाइजेस जो आपकी पांचों इंद्रियों को स्वस्थ रखने में हैं बेहद फायदेमंद