Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Mother's Day 2026: मम्मी के चेहरे पर लानी है प्यारी-सी मुस्कान? भेजें ये 30+ चुनिंदा मैसेज

    Updated: Sun, 10 May 2026 06:00 AM (IST)

    'मां' सिर्फ एक शब्द नहीं है, बल्कि यह एक पूरा अहसास है। आइए, आज मदर्स डे के खास मौके पर जानें अपनी फर्स्ट लव के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए बेस्ट 30+ ...और पढ़ें

    Mother's Day पर इन प्यार भरे मैसेजेस के साथ मां के चेहरे पर लाएं मुस्कान (Image Source: AI-Generated)

    Mother's Day पर इन प्यार भरे मैसेजेस के साथ मां के चेहरे पर लाएं मुस्कान (Image Source: AI-Generated)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में अगर कोई हमसे बिना किसी शर्त और स्वार्थ के प्यार करता है, तो वो हमारी मां है। भले ही मां के प्यार और उनके त्याग को जताने के लिए एक दिन काफी नहीं है, लेकिन 'मदर्स डे' एक ऐसा खास मौका है जब आप अपनी मां को यह महसूस करा सकते हैं कि वो आपके लिए कितनी खास हैं।

    आज 10 मई को इस स्पेशल मौके पर अगर आप भी अपनी मां के चेहरे पर एक प्यारी-सी मुस्कान लाना चाहते हैं, तो उन्हें ये दिल छू लेने वाले 30+ मैसेजेस और शायरी भेज सकते हैं (Mother's Day Messages)।

    Mothers Day Wishes In Hindi

    (Image Source: AI-Generated)

    मदर्स डे विशेज इन हिंदी (Mother's Day Wishes In Hindi)

    1) फरेब भरी इस दुनिया में बस तेरा ही प्यार सच्चा है मां,
    लोग कहते हैं कि अब मैं बड़ा हो गया हूं,
    पर तेरे लिए तो आज भी मैं वही छोटा बच्चा हूं मां।

    हैप्पी मदर्स डे!

    2) किसी भी मुश्किल का अब किसी को हल नहीं मिलता,
    शायद अब घर से कोई मां के पैर छूकर नहीं निकलता।

    मदर्स डे की शुभकामनाएं!

    3) जब भी कश्ती मेरी सैलाब में आ जाती है,
    मां दुआ करती हुई ख्वाब में आ जाती है।

    दिल से शुक्रिया मां!

    4) मांग लूं यह मन्नत कि फिर यही जहां मिले,
    फिर वही गोद और फिर वही मां मिले।

    आई लव यू मां!

    5) ऊपर जिसका अंत नहीं उसे 'आसमां' कहते हैं,
    इस जहां में जिसका अंत नहीं उसे 'मां' कहते हैं।

    मदर्स डे की शुभकामनाएं!

    6) हर रिश्ते में मिलावट देखी,
    कच्चे रंगों की सजावट देखी,
    लेकिन सालों साल देखा है मां को,
    उसके चेहरे पर न कभी थकावट देखी।

    दिल से शुक्रिया मां!

    7) मैं रात भर जन्नत की सैर करता रहा दोस्तों,
    सुबह आंख खुली तो मेरा सर मां के कदमों में था।

    हैप्पी मदर्स डे!

    8) हजारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए,
    हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए,
    लेकिन एक मां ही काफी है बच्चों की जिंदगी को स्वर्ग बनाने के लिए।

    हैप्पी मदर्स डे मम्मी!

    9) सब कुछ मिल जाता है दुनिया में मगर,
    याद रखना की बस एक मां नहीं मिलती।

    मदर्स डे की शुभकामनाएं!

    10) जब भी कोई मुश्किल आई,
    मां ने सबसे पहले आवाज लगाई,
    उसके आंचल में छिपकर,
    हमने राहत की सांस पाई।

    मदर्स डे 2026 की शुभकामनाएं!

    Mothers day wishes

    (Image Source: AI-Generated)

    11) मेरी दुनिया में इतनी जो शौहरत है,
    वो सब मेरी मां की बदौलत है।

    मदर्स डे की बधाई!

    12) तेरे आंचल की छांव में,
    हर मौसम सुकून दे जाता है,
    मां, तू जो साथ हो,
    तो डर भी मुस्कुरा जाता है।

    आई लव यू मां!

    13) जिंदगी‬ की पहली टीचर ‬होती है ‎मां‬,
    जिंदगी की पहली दोस्त होती है‬ मां,
    जिंदगी‬ भी मां ‎क्योंकि‬‎,
    जिंदगी देने वाली भी होती है मां।

    हैप्पी मदर्स डे!

    14) मां है तो मुमकिन है सब कुछ,
    मां है तो अधूरी नहीं कोई खुशी,
    उसकी दुआओं में जो असर है,
    वो नहीं किसी और में कभी।

    हैप्पी मदर्स डे प्यारी मां!

    15) "लबों पे उसके कभी बद्दुआ नहीं होती,
    बस एक मां है जो कभी खफा नहीं होती।"

    हैप्पी मदर्स डे मम्मी!

    16) दवा असर न करे तो नजर उतारती है,
    मां है जनाब, वो कहां हार मानती है।

    आई लव यू मां!

    17) रूह के रिश्तों की यह गहराइयां तो देखिए,
    चोट लगती है हमें और चिल्लाती है मां।

    दिल से शुक्रिया मां!

    18) नीद अपनी भुला के सुलाया हमको,
    आंसू अपने गिरा के हंसाया हमको,
    दर्द कभी ना देना उस खुदा की तस्वीर को,
    जमाना कहता है 'मां' जिसको।

    हैप्पी मदर्स डे!

    19) मां मेरे गुनाहों को कुछ इस तरह धो देती है,
    जब बहुत गुस्से में होती है, तो रो देती है।

    आप बेस्ट हो मां!

    20) फिर से मुझे अपनी बाहों में छुपा ले ऐ मां,
    मुझे इस दुनिया की भीड़ से बहुत डर लगता है।

    हैप्पी मदर्स डे मम्मी!

    mothers day quotes

    (Image Source: AI-Generated)

    21) जब भी किस्मत मुझे आजमाने लगती है,
    मेरी मां की दुआएं ढाल बनकर मुझे बचाने लगती हैं।

    दिल से शुक्रिया मां!

    22) बहुत बुरा हूं फिर भी मुझे बहुत अच्छा कहती है,
    यह मेरी मां ही है जो मुझे मुझसे ज्यादा समझती है।

    हैप्पी मदर्स डे!

    23) जिस घर में मां की कद्र नहीं होती,
    यकीन मानिए वहां कभी बरकत नहीं होती।

    मदर्स डे की शुभकामनाएं!

    24) सुकून किसे कहते हैं ये दुनिया वालों को नहीं मालूम,
    मां की गोद में सर रखकर सोने को ही सुकून कहते हैं।

    हैप्पी मदर्स डे मम्मी!

    25) कौन कहता है कि भगवान नजर नहीं आता,
    एक मां ही तो है जिसके सिवा कोई नजर नहीं आता।

    हैप्पी मदर्स डे!

    26) बंद किस्मत के लिए कोई ताली नहीं होती,
    सूखी उम्मीदों की कोई डाली नहीं होती,
    जो झुक जाए मां के चरणों में एक बार,
    उसकी झोली दुनिया में कभी खाली नहीं होती।

    मदर्स डे की शुभकामनाएं!

    27) मंजिल दूर और सफर बहुत है,
    छोटी-सी जिंदगी की फिकर बहुत है,
    मार डालती ये दुनिया कब की हमें,
    लेकिन 'मां' की दुआओं में असर बहुत है।

    हैप्पी मदर्स डे!

    28) मां की एक दुआ जिंदगी बना देती है,
    खुद रोएगी पर दूसरों को हंसा देती है,
    कभी भूलकर भी मां को न रुलाना,
    एक छोटी-सी बूंद पूरा समंदर हिला देती है।

    मदर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं!

    29) नजरों से दूर होकर भी दिल के करीब होती है,
    जिसके पास मां होती है, वो किस्मत सबसे खुशनसीब होती है।

    आई लव यू मां!

    30) यूं ही नहीं गूंजती किलकारियां घर के आंगन में,
    एक औरत को 'मां' बनकर अपना वजूद मिटाना पड़ता है।

    दिल से शुक्रिया मां!

    31) वो तो खुदा की गढ़ी कोई सबसे खूबसूरत मूरत है,
    मेरी मां की हर एक अदा इस दुनिया में सबसे खूबसूरत है।

    मदर्स डे की बधाई!

    इन मैसेजेस को भेजने के साथ-साथ, आज के दिन अपनी मां के साथ कुछ क्वालिटी टाइम जरूर बिताएं। उनके साथ बैठकर चाय पिएं, पुरानी बातें करें या उनका पसंदीदा काम करने में उनकी मदद करें। यकीन मानिए, आपका समय उनके लिए दुनिया का सबसे बड़ा तोहफा होगा।

    यह भी पढ़ें- Working Moms के लिए वरदान हैं ये 4 'लाइफ हैक्स', ऑफिस और घर के बीच नहीं होगी कोई चिक-चिक

    यह भी पढ़ें- छुट्टियों और एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज है मई: बैंक हॉलिडे से लेकर IPL 2026 फाइनल तक, देखें पूरी लिस्ट

    खबरें और भी