Hindi Diwas 2026: इन खूबसूरत संदेशों के जरिए अपनों को दें हिंदी दिवस की बधाई, बढ़ाएं अपनी भाषा का मान
अपनी भाषा के प्रति सम्मान की भावना रखना उतना ही जरूरी है, जितना दूसरी भाषा को सीखना।

हिन्दी दिवस 2026 के लिए खास संदेश (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर साल की तरह इस साल भी 14 सितंबर को हिन्दी दिवस मनाया जाएगा। यह दिन हमें अपनी जड़ों से दोबारा जुड़ने और अपनी भाषा के महत्व को समझने का एक मौका देता है। आज जहां सारे कामों का जिम्मा यूनीवर्सल अंग्रेजी ने ले लिया है, उसमें राजभाषा हिन्दी पर बात करना जरूरी है।
ऐसे में हिन्दी दिवस पर अपने करीबी लोगों को इसके महत्व की याद दिलाएं और उन्हें इस दिवस की शुभकामनाएं भी दें। इसके लिए यहां कुछ खास संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों को शेयर कर सकते हैं।
हिन्दी दिवस 2026 संदेश
1. “हिन्दी का हर शब्द आपके दिल को छूता है,
2. अपनों से मिलना और मधुर बनाता है।
हिन्दी को मातृभाषा के रूप में गले से लगाते हैं,
हिन्दी दिवस पर आप सबको शुभकामनाएं।”
3. “विविधताओं से भरे इस देश में लगी भाषाओं की फुलवारी है,
इनमें हमको सबसे प्यारी हिंदी मातृभाषा हमारी है।
हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं। ”
4. “हिंदी भारत माता की बिंदी है,
इसे मस्तक पर सजाना है,
यह भारत माता का वो गहना है,
जिसे हमें सर-आंखों पर बिठाना है।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं! ”
5. “दिल की गहराइयों को जो बयां कर पाए,
वो भाषा हिंदी कहलाए,
हिंदी हमारी जान और सम्मान है,
हिंदी हमारी शान और अभिमान है।
हिंदी दिवस की बेहद शुभकामनाएं”
6. “हिंदी का मान घटने न पाए,
हिंदी की मिठास हर दिल में समाए,
हमारी मातृभाषा ही हमारी शान है,
इसे बचाना हम सबका अभिमान है।
हिंदी दिवस की ढेरों शुभकामनाएं”
7. “हिंदी भाषा नहीं भावों की अभिव्यक्ति है,
यह मातृभूमि पर मर मिटने की भक्ति है।
हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई।”
8. “भारत के गांव की शान है हिंदी,
हिन्दुस्तान की शक्ति हिंदी,
मेरे हिन्द की जान हिंदी
हर दिन नया वाहन हिंदी...
हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई।”
9. “निज भाषा का नहीं गर्व जिसे
क्या प्रेम देश से होगा उसे
वहीं वीर देश का प्यारा है
हिंदी ही जिसका नारा है
हिंदी दिवस की ढेरों शुभकामनाएं”
10. “हिंदी दुनिया की एकमात्र ऐसी भाषा है,
जो अ अनपढ़ से शुरू होकर
ज्ञ ज्ञानी पर समाप्त होती है!
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!”
11. “हिंदी दिवस पर हमने ठाना है,
लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है,
हिंदी को आगे बढ़ाना है
उन्नति की राह पर ले जाना है।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!”
यह भी पढ़ें- अपभ्रंश से खड़ी बोली और अब AI तक, कितना लंबा रहा है हिंदी का सफर? बेहद दिलचस्प है इस भाषा का इतिहास
यह भी पढ़ें- जिस World Map को बचपन से देखा, उसकी कहानी 450 साल पुरानी! पर ट्रैवलर्स के लिए क्यों खास है नया नक्शा?
