जुलाई में जगन्नाथ रथ यात्रा और सावन की धूम, त्योहारों के बीच 12 दिन बंद रहेंगे बैंक; देखें पूरा कैलेंडर
आइए देखते हैं जुलाई के महीने कौन-सा दिन क्यों खास है और कब-कब बैंक बंद रहने वाले हैं। ...और पढ़ें

जुलाई 2026 का पूरा कैलेंडर (Image Source: Jagran)
HighLights
जुलाई में गुरु पूर्णिमा, देवशयनी एकादशी जैसे पर्व मनाए जाएंगे
क्षेत्रीय त्योहारों के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं
जगन्नाथ रथ यात्रा और अन्य महत्वपूर्ण दिवस भी शामिल हैं
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जुलाई का महीना सिर्फ बारिश की फुहारें ही नहीं, बल्कि अपने साथ त्योहारों की एक लंबी फेहरिस्त भी लेकर आ रहा है। इस महीने धार्मिक, सांस्कृतिक और क्षेत्रीय आयोजनों की गजब की रौनक देखने को मिलेगी।
एक तरफ जहां गुरु पूर्णिमा, देवशयनी एकादशी और भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा जैसे पावन पर्व मनाए जाएंगे, तो वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में स्थानीय त्योहारों के चलते बैंकों में छुट्टियां रहेंगी।
ऐसे में, अगर आप बैंक का कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं या फिर व्रत-त्योहार की तैयारियों में जुटना चाहते हैं, तो आपको अपनी प्लानिंग अभी से कर लेनी चाहिए। आपकी सहूलियत के लिए हम यहां जुलाई का खास कैलेंडर पेश कर रहे हैं।
जुलाई के प्रमुख व्रत-त्योहार
जुलाई महीने में धार्मिक नजरिए से कई महत्वपूर्ण दिन आ रहे हैं। किस दिन कौन-सा व्रत या त्योहार पड़ेगा, नीचे दी गई लिस्ट में देख सकते हैं:

(Image Source: Jagran)
| तारीख और दिन | त्योहार / व्रत / महत्वपूर्ण अवसर |
| 3 जुलाई (शुक्रवार) | कृष्णपिंगल संकष्टी |
| 7 जुलाई (मंगलवार) | कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी |
| 10 जुलाई (शुक्रवार) | योगिनी एकादशी, मासिक कार्तिगई |
| 11 जुलाई (शनिवार) | कृष्ण रामलक्ष्मण द्वादशी, गौण योगिनी एकादशी, वैष्णव योगिनी एकादशी |
| 12 जुलाई (रविवार) | रोहिणी व्रत, रवि प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि |
| 14 जुलाई (मंगलवार) | आषाढ़ अमावस्या, दर्श अमावस्या |
| 15 जुलाई (बुधवार) | आषाढ़ (गुप्त) नवरात्र शुरू, चंद्र दर्शन |
| 16 जुलाई (गुरुवार) | जगन्नाथ रथ यात्रा, कर्क संक्रांति |
| 17 जुलाई (शुक्रवार) | अनिरुद्ध चतुर्थी |
| 19 जुलाई (रविवार) | स्कंद षष्ठी |
| 20 जुलाई (सोमवार) | आषाढ़ अष्टाह्निका शुरू |
| 21 जुलाई (मंगलवार) | पार्वती जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी |
| 22 जुलाई (बुधवार) | भडली नवमी |
| 24 जुलाई (शुक्रवार) | आशा दशमी व्रत |
| 25 जुलाई (शनिवार) | देवशयनी एकादशी, वासुदेव द्वादशी, गौरी व्रत प्रारंभ |
| 26 जुलाई (रविवार) | रवि प्रदोष व्रत |
| 27 जुलाई (सोमवार) | जयापार्वती व्रत प्रारंभ |
| 28 जुलाई (मंगलवार) | कोकिला व्रत, आषाढ़ चौमासी चौदस |
| 29 जुलाई (बुधवार) | गुरु पूर्णिमा, व्यास पूजा, आषाढ़ पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा व्रत, गौरी व्रत समाप्त, दक्षिणामूर्ति जयंती |
| 30 जुलाई (गुरुवार) | उत्तर भारत में सावन महीने की शुरुआत |
जुलाई में बैंक की छुट्टियां
इस महीने बैंक जाने से पहले इन तारीखों पर एक नजर जरूर डाल लें, क्योंकि क्षेत्रीय त्योहारों और सांस्कृतिक उत्सवों के कारण कुछ राज्यों में बैंक की छुट्टी रहेगी:
| तारीख | कारण | जगह |
| 5 जुलाई | रविवार | सभी जगह |
| 6 जुलाई | MHIP डे | आइजोल |
| 9 जुलाई | बेह देनखलाम | शिलांग |
| 11 जुलाई | दूसरा शनिवार | सभी जगह |
| 12 जुलाई | रविवार | सभी जगह |
| 16 जुलाई | रथ यात्रा, कांग (रथयात्रा) और हरेला पर्व | भुवनेश्वर, देहरादून और इंफाल |
| 17 जुलाई | तिरोत सिंह की पुण्यतिथि | शिलांग |
| 18 जुलाई | द्रुकपा त्शे-जी पर्व | गंगटोक |
| 19 जुलाई | रविवार | सभी जगह |
| 22 जुलाई | खारची पूजा | अगरतला |
| 25 जुलाई | चौथा शनिवार | सभी जगह |
| 26 जुलाई | रविवार | सभी जगह |
जुलाई के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस

(Image Source: Jagran)
त्योहारों के साथ-साथ इस महीने कई ऐसे दिन भी हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत खास हैं। पूरी लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं:
| तारीख | महत्वपूर्ण दिवस / उत्सव |
| 1 जुलाई | नेशनल डॉक्टर्स डे, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे, नेशनल पोस्टल वर्कर डे |
| 2 जुलाई | वर्ल्ड UFO डे |
| 3 जुलाई | इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे |
| 4 जुलाई | स्वतंत्रता दिवस (अमेरिका) |
| 6 जुलाई | वर्ल्ड जूनोसिस डे, मिजोरम में MHIP डे |
| 7 जुलाई | वर्ल्ड चॉकलेट डे, स्वाहिली भाषा दिवस, ग्लोबल फॉरगिवनेस डे |
| 9 जुलाई | मेघालय में बेहदीनखलम |
| 10 जुलाई | ग्लोबल एनर्जी इंडिपेंडेंस डे |
| 11 जुलाई | विश्व जनसंख्या दिवस |
| 12 जुलाई | मलाला डे |
| 14 जुलाई | बैस्टिल दिवस (फ्रांस) |
| 15 जुलाई | विश्व युवा कौशल दिवस |
| 16 जुलाई | जगन्नाथ रथ यात्रा |
| 17 जुलाई | वर्ल्ड डे फॉर इंटरनेशनल जस्टिस, वर्ल्ड इमोजी डे, यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि |
| 18 जुलाई | नेल्सन मंडेला इंटरनेशनल डे, द्रुकपा त्शे-जी |
| 20 जुलाई | अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस |
| 22 जुलाई | राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस, खर्ची पूजा |
| 24 जुलाई | इनकम टैक्स डे, इंटरनेशनल सेल्फ-केयर डे |
| 25 जुलाई | वर्ल्ड एम्ब्रियोलॉजिस्ट डे |
| 26 जुलाई | कारगिल विजय दिवस, मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस |
| 27 जुलाई | डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि |
| 28 जुलाई | वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे, विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस |
| 29 जुलाई | गुरु पूर्णिमा, अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस |
| 30 जुलाई | इंटरनेशनल डे ऑफ फ्रेंडशिप, सावन |
यह भी पढ़ें- Bank Closed In July: जुलाई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, झट से निपटा लें जरूरी काम; देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
यह भी पढ़ें- तीज-त्योहार जुलाई 2026 लिस्ट : जगन्नाथ रथ यात्रा, देवशयनी एकादशी सहित इस माह मनाए जाएंगे ये 12 पर्व