विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या के 'दीपोत्सव' से लेकर ओडिशा के 'बड़ बड़ुआ डाका' तक, अलग-अलग राज्यों में अद्भुत हैं दीवाली की परंपराएं

Published: Thu, 05 Nov 2026 01:00 PM (IST)Updated: Sun, 08 Nov 2026 01:56 PM (IST)

अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का यह पर्व यूं तो पूरा देश एक ही भावना के ...और पढ़ें

कैसे मनाते हैं देश के अलग-अलग राज्यों में दीवाली? (AI Generated Image)

कैसे मनाते हैं देश के अलग-अलग राज्यों में दीवाली? (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अमावस्या की काली रात को भी सुनहरी रोशनी से नहला देने वाला पर्व है- दीवाली! जी हां, यह केवल रोशनी का त्योहार नहीं है, बल्कि देश की विविधताओं को एक धागे में पिरोने वाला उत्सव है। पूरे भारत में यह त्योहार धूमधाम से मनता जरूर है, लेकिन हर सूबे में इसकी छटा और परंपराएं अपना अलग ही रूप ले लेती हैं।

कहीं बंगाल की सड़कों पर काली पूजा की गूंज सुनाई देती है, तो कहीं आसमान में जगमगाते 'कंदील' अपनी कहानी कहते हैं, और कहीं पावन नदियों में तैरते आस्था के दीप मन मोह लेते हैं। आइए, आज भारत की सैर करें और जानें कि देश के अलग-अलग हिस्सों में दिवाली की यह रौनक किन खास तरीकों से मनाई जाती है।

उत्तर प्रदेश और दिल्ली

उत्तर प्रदेश में दीवाली भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है। अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन किया जाता है, जो दुनियाभर में मशहूर है। इस दिन यहां लाखों दीये एक साथ जलाए जाते हैं। घरों में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा होती है, लोग एक दूसरे को मिठाइयां खिलाते हैं और उपहार देते हैं। 

पंजाब

पंजाब और सिख समुदाय के लिए दीपावली का दिन बंदी छोड़ दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सिखों के छठे गुरु, गुरु हरगोबिंद सिंह जी ग्वालियर के किले से 52 हिंदू राजाओं के साथ कैद से रिहा होकर अमृतसर लौटे थे। इस अवसर पर स्वर्ण मंदिर को भव्य तरीके से सजाया जाता है और दीपदान किया जाता है। 

पश्चिम बंगाल

भारत में ज्यादातर जगहों पर दीवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा होती है, लेकिन पश्चिम बंगाल और असम में इस दिन काली पूजा की जाती है। इस रात को मां काली की आराधना करते हैं। पंडालों में मां काली की मूर्ति स्थापित की जाती है और कई लोग इस दिन तांत्रिक अनुष्ठान भी किए जाते हैं। 

तमिलनाडु और दक्षिण भारत

दक्षिण भारत में दीवाली नरक चतुर्दशी के रूप में मनाई जाती है। माना जाता है कि इस दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर का वध किया था। इस दिन लोग सूरज उगने से पहले उठकर नहाते हैं और नए कपड़े पहनते हैं। इस दिन घर के बाहर सुंदर रंगोली बनाई जाती है, जिसे कोलम कहते हैं। इसके बाद घर में पूजा होती है और स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं। 

गोवा और महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में इस दिन वसुबारस मनाया जाता है, जिसमें शादीशुदा महिलाएं गाय के बछड़े की पूजा करती हैं। इस दिन घर के दरवाजे पर तोरन लगाया जाता है, रंगोली बनाई जाती है और कई स्वादिष्ट पारंपरिक पकवान बनाए जाते हैं। 

गुजरात

गुजरात में दीवाली का त्योहार नए साल की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन व्यापारी अपने बही-खातों की पूजा करते हैं, जिसे चोपड़ा पूजा कहा जाता है। घरों में माता लक्ष्मी का स्वागत करने के लिए रंगोली बनाई जाती है, मां के पदचिह्न बनाए जाते हैं और कई पारंपरिक पकवान बनाए जाते हैं।

ओडिशा 

ओडिशा में दीवाली का त्योहार बड़ बड़ुआ डाका के रूप में मनाया जाता है। इस दिन अपने पूर्वजों को याद किया जाता है और उनका आशीर्वाद लिया जाता है। 

बिहार

बिहार में दीवाली का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन घरों को सजाया जाता है, स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं और दीवाली के दिन यहां घरौंदा बनाने की भी परंपरा है। इस दिन एक छोटा-सा घर बनाया जाता है, जो परिवार में सुख-समृद्धि के लिए बनाया जाता है।

नॉर्थ ईस्ट

नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में भी दीवाली की धूम देखने को मिलती है। दीवाली के त्योहार के साथ इन राज्यों की अपने पारंपरिक रिवाज जुड़े होते हैं, जैसे- असम में काली पूजा, सिक्किम में तिहार मनाया जाता है।


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।