विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आखिर क्यों Gen-Z को भा रही है 'Dry Holi'? ये हैं इस नए ट्रेंड के 4 बड़े कारण

Updated: Fri, 27 Feb 2026 03:27 PM (IST)

होली का नाम सुनते ही दिमाग में रंग और पानी का ख्याल आता है, लेकिन आज की जनरेशन गीली होली की बजाय ड्राई होली खेलना पसंद करती है।

नई पीढ़ी के बीच क्यों फीकी पड़ रही है गीली होली की मस्ती? (Picture Credit- AI Generated)

नई पीढ़ी के बीच क्यों फीकी पड़ रही है गीली होली की मस्ती? (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। होली का त्योहार रंग, गुलाल, मस्ती और खुशियों का त्योहार है। बदलते समय के साथ होली मनाने का तरीका भी बदल रहा है। जहां पहले लोग पानी भरी पिचकारियां, गुब्बारों और रंगों से जमकर होली खेलते थे, वहीं अब नई पीढ़ी यानी जेन-जी सूखी होली को ज्यादा पसंद कर रही है। आखिर जेन-जी पानी वाली होली की जगह ड्राई होली को क्यों अपना रही हैं? आइए जानते हैं इसके पीछे के कुछ कारणों के बारे में।

पानी बचाने की सोच

होली पर पानी की बर्बादी हद से ज्यादा होती है। ऐसे में पानी बचाने की सोच भी सुखी होली खेलने की बड़ी वजह है। उनका मानना है कि त्योहार की खुशी के लिए पानी की बर्बादी सही नहीं है। सूखे गुलाल से होली मनाकर हम पर्यावरण और पानी दोनों को बचा सकते हैं।

स्किन और बालों की केयर

जेन-जी स्किन और हेयर केयर का काफी ध्यान रखते हैं। होली के गीले और केमिकल वाले रंग कई बार एलर्जी, रैशेज और बालों को नुकसान पहुंचा देते हैं। इसलिए जेन-जी ड्राई होली ज्यादा पसंद करते हैं और ऑर्गेनिक गुलाल का इस्तेमाल करना सुरक्षित मानते हैं। गुलाल का रंग चेहरे पर ज्यादा नहीं चढ़ता है और आसानी से निकल जाता है। वहीं, केमिकल वाले कलर्स से चेहरा भी डैमेज होने का खतरा बना रहता है।

साफ-सफाई की झंझट

dry holi vs wet holi

(Picture Credit- AI Generated)

जेन-जी सिंपल और क्लीन सेलिब्रेशन ज्यादा पसंद करती हैं। गीली होली तो हम खेल लेते हैं, लेकिन उसके बाद घर की दीवारों से लेकर कपड़ों तक हर जगह रंग ही रंग नजर आते हैं। जिसकी वजह से साफ-सफाई का काम बहुत बढ़ जाता है। ड्राई होली खेलने से गंदगी कम फैलती है और सफाई की झंझट भी कम होती है।

सोशल मीडिया का असर

जेन-जी के बीच ड्राई होली का ट्रेंड बढ़ने का एक बड़ा कारण है सोशल मीडिया। जेन-जी हर नए ट्रेंड को सबसे पहले अपनाते हैं। सफेद कपड़ों पर हल्का गुलाल, फूलों की होली या थीम पार्टी, ये सब ड्राई होली को और भी ट्रेंडी बना देते हैं। साथ ही, इनमें रील्स और फोटो का काफी क्रेज होता है, जो एस्थेटिक लुक के लिए बेहतरीन मानी जाती है।

यह भी पढ़ें- Holi 2026: बेडरूम में रखें इस रंग का गुलाल, वैवाहिक जीवन की हर कलह होगी छूमंतर

यह भी पढ़ें- Gen-Z का क्वाइट रिवॉल्यूशन, आखिर क्यों Social Media से दूरी बना रहे हैं आज के युवा?