Move to Jagran APP

World Food Safety Day 2024: इस उद्देश्य के तहत मनाया जाता है विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस, ये है इस साल की थीम

हर साल जून महीने की 7 तारीख को दुनियाभर में World Food Safety Day मनाया जाता है। जिसके तहत लोगों को दूषित खानपान और इससे होने वाली बीमारियों और उनसे बचने के उपायों के बारे में बताया जाता है। पहली बार विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 7 जून 2019 को मनाया गया था। सुरक्षित भोजन और बेहतर स्वास्थ्य इस थीम के साथ यह दिन मनाया जा रहा है।

By Jagran News Edited By: Priyanka Singh Fri, 07 Jun 2024 08:14 AM (IST)
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस इतिहास, महत्व व थीम (Pic credit- freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस एक वैश्विक अभियान है जिसका मकसद लोगों को खराब खानपान और उसके चलते होने वाली समस्याओं से अवगत करना है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के अनुसार खराब खाने की वजह से एक दिन में तकरीबन 16 लाख लोग बीमार होते हैं, तो वहीं रोजाना 5 साल से कम उम्र के लगभग 340 बच्चे खराब क्वालिटी के खाने की वजह से अपनी जान तक गंवा देते हैं, जो चिंता का विषय है। इसी को देखते हुए विश्व खाद्य दिवस मनाने की आवश्यकता महसूस हुई।

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day) 2023 का इतिहास

यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली ने 20 दिसंबर 2018 को फूड सेफ्टी डे मनाने का फैसला किया था और इसके लिए 7 जून की तारीक निर्धारित की गई। साल 2019 में पहली बार खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया गया था। 

World Food Safety Day 2024 की थीम

हर साल UN फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन (FAO) एक थीम निर्धारित करता है जिसके तहत विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। World Food Safety Day 2024 की थीम है, ‘सुरक्षित भोजन बेहतर स्वास्थ्य’।

ये भी पढ़ेंः- एक्सपर्ट से जानें Heat Waves में कैसे रखें पाचन का ख्याल

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day) 2023 का उद्देश्य

दूषित खानपान से सेहत संबंधी कई सारी बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस वाले दिन तरह- तरह के कार्यक्रमों के आयोजन किया जाता है और इसके जरिए लोगों को इन खतरों के बारे में बताने का प्रयास किया जाता है। इस दिन को मनाने का खास मकसद हर एक व्यक्ति को पौष्टिक और संतुलित भोजन प्रदान करना है। इसके अलावा मिलावटी चीजों की परख आदि के प्रति जागरूक किया जाता है।

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day) 2023 महत्व

टायफाइड बहुत ही गंभीर बीमारी है, जो दूषित भोजन और जल से होती है। सबसे ज्यादा बच्चे इसका शिकार होते हैं। वैसे उन लोगों को भी इस बीमारी का खतरा ज्यादा होता है, जो बाहर का खुला खाना खाने में नहीं सोचते। गर्मियों में टायफाइड की समस्या बहुत आम है। 

ये भी पढ़ेंः- गर्मियों में इन वजहों से बढ़ जाती है Food Poisoning की समस्या, स्थिति को गंभीर होने से बचाएंगे ये उपाय