विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाजार से लाए गए अंडे कहीं खराब तो नहीं? बिना फोड़े 2 मिनट में घर पर ही करें चेक, यहां है आसान तरीके

Updated: Mon, 24 Aug 2026 03:01 PM (IST)

अंडे ताजे हैं या खराब, यह जानने के लिए उन्हें बिना फोड़े घर पर ही कुछ आसान तरीकों से जांचा जा सकता है।

अंडे ताजे हैं या सड़े हुए? घर पर इन आसान तरीकों से करें पता (Image Source: AI-Generated)

अंडे ताजे हैं या सड़े हुए? घर पर इन आसान तरीकों से करें पता (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चाहे ऑमलेट बनाना हो, उबले अंडे खाने हों या फिर केक बेक करना हो, अंडे हर किचन में मिल ही जाते हैं, लेकिन कई बार बाजार से लाए गए अंडे अंदर से सड़े या खराब निकल जाते हैं। जब हम उन्हें सीधे पैन में फोड़ते हैं, तो पूरी डिश बर्बाद हो जाती है और बदबू अलग आती है।

अब सवाल यह है कि बिना फोड़े कैसे पता लगाएं कि अंडा ताजा है या खराब? चिंता मत कीजिए, इसके लिए आपको किसी मशीन की जरूरत नहीं है। आप अपने किचन में ही सिर्फ 2 मिनट में इसका पता लगा सकते हैं।

 

पानी वाला टेस्ट

यह सबसे पुराना और असरदार तरीका है। इसके लिए एक गहरे बर्तन या गिलास में पानी लें और उसमें अंडे को धीरे से डाल दें। अगर अंडा सीधा पानी के तले में जाकर लेट जाता है, तो वह बिल्कुल ताजा है और खाने के लिए एकदम सुरक्षित है। अगर अंडा तले में तो है, लेकिन उसका एक सिरा ऊपर की तरफ उठा हुआ है, तो इसका मतलब है कि अंडा कुछ हफ्ते पुराना है। यह खराब नहीं है, इसे आप खा सकते हैं।

अगर अंडा पानी के ऊपर तैरने लगे, तो उसे तुरंत डस्टबिन में डाल दें। अंडे के पुराने होने पर उसके अंदर हवा भर जाती है, जिससे वह हल्का होकर पानी पर तैरने लगता है।

हिलाकर सुनें आवाज

यह तरीका भी बहुत आसान है। अंडे को अपने कान के पास लाएं और उसे हल्के हाथों से हिलाएं। अगर आपको अंदर से छलकने जैसी आवाज आती है, तो इसका मतलब है कि अंडा पुराना हो चुका है और अंदर से खराब होने लगा है। वहीं, अगर हिलाने पर कोई आवाज नहीं आती है, तो अंडा बिल्कुल ताजा और ठोस है।

छिलके को ध्यान से देखें

कभी-कभी अंडे को बाहर से देखकर भी उसकी क्वालिटी का पता चल जाता है। अगर अंडे के छिलके पर दरार है, कोई चिपचिपापन महसूस हो रहा है या उस पर पाउडर जैसा फंगस लगा है, तो ऐसे अंडे को बिल्कुल न खरीदें और न ही खाएं। दरार वाले अंडों में बैक्टीरिया बहुत जल्दी पनपते हैं।

अगर आप इन टेस्ट के बाद भी थोड़े कन्फ्यूज हैं, तो अंडे को सीधे अपनी डिश में फोड़ने के बजाय, पहले एक छोटी कटोरी में फोड़कर देखें। अगर उसमें से कोई गंदी या सड़ी हुई बदबू आए, तो उसे फेंक दें।

यह भी पढ़ें- सावन-भादों में घर का जमा दही क्यों छोड़ देता है पानी? गाढ़ा और मलाईदार रखने के लिए 3 तरीके आएंगे काम

यह भी पढ़ें- अंगूरों को सिर्फ पानी से धोना काफी नहीं! कीटनाशक की परत हटाने के लिए 5 तरीकों से करें साफ, नहीं पड़ेंगे बीमार