विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वेट लॉस वाली ग्रीन टी को बनाएं टेस्टी, कप में मिलाएं ये चीजें; हर घूंट में मिलेगा नया फ्लेवर

By Meenakshi NaiduEdited By: Shweta Chauhan
Published: Sun, 25 Oct 2026 12:47 PM (IST)

वजन घटाने के लिए हेल्दी तरीका अपनाना जरूरी है, और ग्रीन टी इसमें काफी मददगार होती है।

7 फ्लेवर वाली ग्रीन टी रेसिपीज (Image Source: AI Generated)

7 फ्लेवर वाली ग्रीन टी रेसिपीज (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में बढ़ता वजन न सिर्फ पर्सनैलिटी बल्कि सेहत पर भी असर डालता है। ऐसे में लोग तेजी से वेट लॉस के लिए नेचुरल और असरदार उपाय ढूंढते हैं। 

ग्रीन टी एक ऐसा ही हेल्दी ड्रिंक है, जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाने, फैट बर्न करने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है। ऐसे में अगर आप डेली एक जैसी ग्रीन टी पीकर बोर हो गए हैं, तो यहां बताए गए अलग अलग फ्लेवर वाली ग्रीन टी रेसिपीज को जरूर ट्राई करें: 

लेमन ग्रीन टी

ग्रीन टी में नींबू का रस मिलाने से यह एक पावरफुल डिटॉक्स ड्रिंक बन जाती है। इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर से टॉक्सिन्स निकालने और फैट बर्न करने में मदद करता है।

हनी ग्रीन टी

अगर आपको हल्की मिठास पसंद है, तो ग्रीन टी में शहद मिलाकर पिएं। यह नेचुरल स्वीटनर है, जो वजन घटाने में मदद करता है और शरीर को एनर्जी भी देता है।

मिंट ग्रीन टी

पुदीने की ताजगी के साथ ग्रीन टी पीने से डाइजेशन बेहतर होता है। यह पेट को ठंडक देता है और ब्लोटिंग कम करने में मदद करता है।

अदरक ग्रीन टी

अदरक में मौजूद थर्मोजेनिक गुण शरीर की कैलोरी बर्न करने की क्षमता को बढ़ाते हैं। ग्रीन टी के साथ इसका कॉम्बिनेशन तेजी से वेट लॉस में सहायक है।

दालचीनी ग्रीन टी

दालचीनी ब्लड शुगर लेवल को संतुलित करती है और फैट स्टोरेज को कम करने में मदद करती है। इसे ग्रीन टी में मिलाकर पीना वजन घटाने के लिए फायदेमंद होता है।

तुलसी ग्रीन टी

तुलसी शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने के साथ-साथ इम्यूनिटी भी मजबूत करती है। यह स्ट्रेस कम करने में भी मदद करती है, जिससे ओवरईटिंग की आदत कम होती है।

एप्पल साइडर विनेगर ग्रीन टी

ग्रीन टी में थोड़ा सा एप्पल साइडर विनेगर मिलाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और भूख कंट्रोल में रहती है।ये वेट लॉस करने में सहायक है। इस तरह ग्रीन टी को अलग-अलग तरीकों से अपनी डाइट में शामिल करके आप अपने वेट लॉस जर्नी को आसान और दिलचस्प बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें- मिठाई छोड़कर ड्राई फ्रूट्स खरीद रहे हैं तो रुकिए! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी मेवे, ऐसे करें चेक

यह भी पढ़ें- करेला देखते ही बनाते हैं मुंह? तो एक बार चखें इसकी चटपटी चटनी, बार-बार खाने का करेगा मन; नोट करें रेसिपी