विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डाइटिंग में भी नहीं मारना पड़ेगा मन! बेझिझक खाएं ये टेस्टी स्ट्रीट फूड्स, बिल्कुल नहीं बढ़ेगा वजन

By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
Updated: Mon, 24 Aug 2026 06:01 PM (GMT+05:30)

डाइटिंग के दौरान भी आप कुछ स्ट्रीट फूड्स का आनंद ले सकते हैं, बशर्ते आप समझदारी और पोर्शन कंट्रोल का ध्यान रखें।

डाइटिंग में ले सकते हैं स्ट्रीट फूड का मजा (AI Generated Image)

डाइटिंग में ले सकते हैं स्ट्रीट फूड का मजा (AI Generated Image)

HighLights

  1. कम तेल और फाइबर वाले स्ट्रीट फूड चुनें

  2. भेल पुरी, इडली, ढोकला जैसे विकल्प हैं सेहतमंद

  3. मात्रा का ध्यान रखें और डीप फ्राइड से बचें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल फिट रहने के लिए लोग डाइटिंग का सहारा लेते हैं, लेकिन इस दौरान अक्सर स्ट्रीट फूड के बारे में सोचकर मन ललचाने लगता है।

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आपको बता दें कि कुछ स्ट्रीट फूड्स ऐसे होते हैं, जिन्हें आप डाइटिंग के दौरान भी खा सकते हैं। थोड़ी समझदारी और पोर्शन कंट्रोल के साथ आप डाइटिंग पर रहते हुए भी कुछ स्ट्रीट फूड्स का मजा ले सकते हैं। आइए जानें इन स्ट्रीट फूड्स के बारे में। 

डाइटिंग के दौरान भी खा सकते हैं ये स्ट्रीट फूड्स

  • भेल पुरी- कम ऑयल और ढेर सारी सब्जियों के साथ बनी भेल पुरी एक हल्का और लो-कैलोरी ऑप्शन है। इसमें फाइबर भी अच्छा होता है, जिससे पेट जल्दी भर जाता है।
  • पानी पुरी- अगर सीमित मात्रा में खाएं और आलू कम, चना ज्यादा रखें तो यह एक बेहतर स्नैक ऑप्शन बन सकता है। आप इसे घर पर भी बना सकते हैं और इसका इमली का खट्टा पानी पाचन के लिए भी अच्छा होता है। 
  • इडली- भाप पर पकी होने की वजह से इडली लो-कैलोरी और आसानी से पचने वाली होती है। सांभर के साथ लेने पर प्रोटीन और न्यूट्रिशन भी मिलता है।
  • ढोकला- यह भी भाप में पकाया जाने वाला फूड है, जो हल्का और हेल्दी होता है। इसमें कम तेल होता है और यह पेट के लिए अच्छा माना जाता है।
  • कॉर्न चाट- उबले हुए कॉर्न में नींबू, नमक और मसाले डालकर बनाया गया कॉर्न चाट फाइबर से भरपूर होता है और वजन कंट्रोल में मदद करता है।
  • वेज सैंडविच- अगर आप बटर और ज्यादा चीज से बचते हैं, तो वेज सैंडविच एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें सब्जियां होने से पोषण भी मिलता है।
  • मूंग दाल चीला- यह प्रोटीन से भरपूर होता है और ज्यादा देर तक भूख नहीं लगने देता। कम तेल में बनाया जाए तो यह और भी हेल्दी बन जाता है।
  • रोस्टेड या उबले चने- यह प्रोटीन और फाइबर का अच्छा सोर्स है। हल्के मसालों के साथ खाने से स्वाद भी मिलता है और कैलोरी भी कंट्रोल रहती है।

इन बातों का जरूर रखें ध्यान

  • हमेशा मात्रा का ध्यान रखें।
  • डीप फ्राइड चीजों से बचें।
  • ज्यादा सॉस और बटर से दूरी बनाएं।
  • साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें।            

इस तरह, थोड़ी सी समझदारी और सही चॉइस के साथ आप अपने फेवरेट स्ट्रीट फूड्स का आनन्द ले सकते हैं और फिर भी अपने वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं।

 
 
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।