इस रक्षाबंधन बाजार की मिलावटी मिठाई को कहें ना! भाई के लिए घर पर बनाएं ये 'रॉयल' केसर-पिस्ता फिरनी
रक्षाबंधन पर मिठाई के लिए आप घर पर केसर पिस्ता फिरनी बना सकते हैं। ये टेस्टी होती है और घर पर बनी होने के कारण इसमें मिलावट भी नहीं होती।

कैसे बनाएं केसर-पिस्ता फिरनी? (AI Generated Image)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है और ऐसे खास मौके पर घर पर मीठे में भी कुछ खास बनना चाहिए। आप चाहें तो केसर-पिस्ता फिरनी बना सकते हैं। चावल, दूध, केसर और मेवों से बनने वाली ये डिश स्वाद में काफी रॉयल लगती है और इसे बनाना भी काफी आसान है। आइए जानें केसर-पिस्ता फिरनी बनाने की आसान रेसिपी।
