खून की कमी होगी दूर और चेहरे पर आएगा ग्लो, रोज भीगी हुई किशमिश खाने से शरीर को मिलेंगे कमाल के फायदे
भीगी हुई किशमिश खाने से शरीर को कई अद्भुत फायदे मिलते हैं, क्योंकि रातभर भिगोने से इसके पोषक तत्व आसानी से अब्जॉर्ब हो जाते हैं।

भीगी हुई किशमिश खाने के फायदे (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भीगी हुई किशमिश हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। रातभर पानी में भिगोकर रखने से इसमें मौजूद टैनिन कम हो जाता है, जिससे शरीर पोषक तत्वों को आसानी से अब्जॉर्ब कर पाता है।
इसलिए भिगोई हुई किशमिश खाने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। आइए जानें रोजाना भिगी हुई किशमिश खाने से आपके शरीर को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।
भीगी हुई किशमिश खाने के फायदे
- पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है- इसमें मौजूद फाइबर कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है और पेट को साफ रखता है।
- खून की कमी दूर करती है- किशमिश आयरन और कॉपर से भरपूर होती है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मददगार होते है। एनीमिया से जूझ रहे लोगों के लिए यह फायदेमंद है।
- इंस्टेंट एनर्जी का बेस्ट सोर्स- इसमें नेचुरल शुगर (ग्लूकोज और फ्रक्टोज) होती है, जो इंस्टेंट एनर्जी देती है और कमजोरी व थकान को दूर करती है।
- हड्डियों को मजबूत बनाती है- कैल्शियम और बोरॉन जैसे तत्व हड्डियों के विकास और मजबूती में मदद करते हैं, खासकर बढ़ती उम्र में।
- दिल की सेहत के लिए फायदेमंद- इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और दिल से जुड़ी समस्याओं के जोखिम को कम करता है।
- स्किन ग्लोइंग बनाए- एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण यह स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाती है और समय से पहले बुढ़ापा आने से बचाती है।
- बालों को मजबूत बनाती है- इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों की जड़ों को पोषण देते हैं, जिससे बाल झड़ना कम होता है और बाल घने व मजबूत बनते हैं।
- डिटॉक्स में मददगार- भीगी किशमिश शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती है, जिससे शरीर अंदर से साफ रहता है।
- इम्युनिटी बढ़ाती है- इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को मजबूत करते हैं।
- वजन बढ़ाने में सहायक- जो लोग स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए भीगी किशमिश एक अच्छा विकल्प है।
यह भी पढ़ें- बॉडी बनाने वाला क्रिएटिन क्या दिमाग भी तेज कर सकता है? जानिए बिना डॉक्टरी सलाह इसे लेना सही है या नहीं
यह भी पढ़ें- सावधान! सिर्फ मोटापा ही नहीं, आपके बच्चे के दिमाग से भी खेल रहा है जंक फूड, नई स्टडी में बड़ा अलर्ट
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।