विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-NCR की जहरीली हवा कर रही है आपके फेफड़े काले, बिना सिगरेट पिए भी बढ़ रहा है बीमारी का खतरा

By Dr. Sushil Kr. UpadhyayEdited By: Swati Sharma
Published: Wed, 11 Nov 2026 05:36 PM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में दिवाली के बाद खतरनाक AQI स्तर फेफड़ों को काला कर रहा है, जिससे नॉन-स्मोकर्स में भी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।

प्रदूषण से काले पड़ रहे फेफड़े (AI Generated Image)

प्रदूषण से काले पड़ रहे फेफड़े (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर में AQI लेवल खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। ये हवा हमारे फेफड़ों को काफी गहराई से प्रभावित करते हैं। अगर लंबे समय तक ऐसी प्रदूषित हवा में सांस ली जाए, तो हवा में मौजूद PM2.5 और PM10  फेफड़ों में जमा होकर उन्हें काला बना सकते हैं। स्वस्थ फेफड़ों का रंग गुलाबी होता है, लेकिन वायु प्रदूषण के कारण नॉन स्मोकर्स के फेफड़ों पर काले पैचेज जमा हो सकते हैं।

कैसे काले होते हैं फेफड़े?

हवा में मौजूद प्रदूषक खासकर PM2.5 और PM10 हमारे फेफड़ों में काफी गहराई तक पहुंच जाते हैं और धीरे-धीरे वहां जमा होने लगते हैं। हालांकि, आमतौर पर हमारे फेफड़े सांस के जरिए गए कणों को खुद ही बाहर निकालने में सक्षम होते हैं, लेकिन जब हवा में प्रदूषण क स्तर लगातार बढ़ा रहता है, तो फेफड़ों की सेल्फ डिटॉक्स करने की क्षमता कमजोर होने लगती है।  

इसके कारण फेफड़ों में PM 2.5 और PM10 जमा होने लगते हैं और अंदरूनी सूजन की समस्या शुरू हो जाती है। वायु प्रदूषण शरीर में ऑक्सीडेटिव स्टेस को भी बढ़ाता है, जो फेफड़ों के सेल्स और टिश्यू को नुकसान पहुंचाता हैष समय के साथ, इस वजह से ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज, लंग कैंसर और सांस से जुड़ी दूसरी गंभीर बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।  

फेफड़ों में बनते काले पैचेज के नुकसान?

फेफड़ों में PM10 और PM2.5 का जमाव और उससे होने वाले नुकसान की मात्रा हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकती है। ध्यान देने वाली बात है कि प्रदूषण से होने वाला नुकसान सिर्फ फेफड़ों को काले पड़ने तक सीमित नहीं है। कई मामलों में रंग बदले बिना भी फेफड़ों को काफी गहराई से नुकसान हो सकता है। 

क्या फेफड़ों का काला पड़ना रिवर्स हो सकता है?

अगर फेफड़े काले पड़ने लगे हैं, तो इसका कोई इलाज नहीं है और न ही ऐसा कोई तरीका अभी मौजूद है, जिससे फेफड़ों में जमे हुए इन कणों को बाहर निकाला जा सके। हालांकि, इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि फेफड़ों की बीमारी का कोई इलाज नहीं है। 

बीमारी की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर लक्षणों को कंट्रोल कर सकते हैं, फेफड़ों की सूजन कम कर सकते हैं और सांस से जुड़ी दूसरी बीमारियों का इलाज कर सकते हैं, लेकिन अगर फेफड़ों में परमानेंट स्कारिंग हो जाए, तो उसे ठीक करना मुमकिन नहीं है। 

(डॉ. सुशील कुमार उपाध्याय, कंसल्टेंट, पल्मोनरी एंड स्लीप मेडिसिन, कैलाश दीपक हॉस्पिटल)

यह भी पढ़ें- 500 पर क्यों अटक जाता है AQI का मीटर, क्या है प्रदूषण मापने का गणित? CPCB ने समझाया

यह भी पढ़ें- प्री-डायबिटीज को डायबिटीज बनने से रोकना है? रात में एयर प्यूरीफायर चलाकर सोने से दिख सकता है बड़ा सुधार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।