विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मध्य प्रदेश के एक कौए से जुड़ी है ऋषि कपूर के इस गाने की कहानी, लोकगीतों में भी सुनने मिलता है इसका जिक्र

Updated: Fri, 21 Aug 2026 12:31 PM (GMT+05:30)

साल 1973 में रिलीज हुई फिल्म बॉबी का गाना झूठ बोले कौआ काटे का बुंदेलखंड से नाता जुड़ा है।

बॉलीवुड में बुंदेलखंड के कौए का जिक्र (AI Generated Image)

बॉलीवुड में बुंदेलखंड के कौए का जिक्र (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ऋषि कपूर की डेब्यू फिल्म बॉबी का गाना झूठ बोले कौआ काटे, आपने जरूर सुना होगा। इस गाने के बोल इतने मजेदार थे कि ये सुपरहिट हुआ था, लेकिन क्या आप जानते हैं इसका मध्य प्रदेश के लोकगीत से भी नाता है?

जी हां, झूठ बोले कौआ काटे मध्य प्रदेश का काफी पुराना लोकगीत है, जिसके पीछे एक बुंदेलखंडी कौए की कहानी छिपी है। आइए जानें क्या है ये कहानी और बॉबी फिल्म के गाने से इसका क्या नाता है।   

बुंदेलखंड के कौए की कहानी

मध्य प्रदेश अपने लोकगीतों, कहानियों और कहावतों के लिए जाना जाता है। झूठ बोले कौआ काटे भी यहीं से निकला है। दरअसल, यहां की एक कहानी है, जिसके मुताबिक बुंदेलखंड के एक गांव में एक काला कौआ रहता था। ये कौआ मामूली नहीं था। इसके पास सच और झूठ का पता लगाने की शक्ति थी। 

कहा जाता है कि जब भी कोई व्यक्ति झूठ बोलता, तो वह कौआ उसे काट लेता था और उसके काटने से शरीर पर एक निशान बन जाता था, जिससे पता चल जाता था कि वह व्यक्ति कितना बड़ा झूठ बोल रहा है। 

कहानी से बना लोकगीत

बुंदेलखंड के इस कौए की कहानी से कहावत बनी झूठ बोले कौआ काटे और वहां की महिलाओं और गायकों ने धीरे-धीरे इस कौए का जिक्र अपने लोकगीतों में करना शुरू किया। इस गीतों के जरिए चेतावनी दी जाती थी कि अगर झूठ बोलोगे, तो कौआ काट खाएगा। लोकगीतों में प्रेमी-प्रेमिका के बीच की नोंक-झोंक को दिखाने में भी इसका खूब इस्तेमाल किया जाता है।    

बॉलीवुड की फिल्म से हुआ मशहूर

बुंदेलखंड के लोकगीतों और कहानी से जुड़ी इस कहावत का इस्तेमाल 1973 में शोमैन राज कपूर की फिल्म बॉबी के एक गाने में भी हुआ है। इस गाने का नाम ही झूठ बोले कौआ काटे है, जिसे सुर कोकिला लता मंगेश्कर और सैलेंद्र सिंह ने अपनी आवाज दी है।

हालांकि, फिल्म के गाने के बोल बिल्कुल अलग हैं, जिन्हें गीतकार आनंद बख्शी ने लिखा है। ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया पर फिल्माया गए इस गाने ने धूम मचा दी थी, जिसमें चुलबुले अंदाज में प्रेमी-प्रेमिका के बीच नोंक-झोंक दिखाया गया है।