विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किताब पढ़कर ज्ञान नहीं, भड़ास निकाल रहे हैं अब लोग! सोशल मीडिया पर छाया ‘हेट रीडिंग’ का नया ट्रेंड

Published: Mon, 26 Oct 2026 03:50 PM (IST)

आजकल 'हेट रीडिंग' का नया ट्रेंड सामने आया है, जहाँ लोग ज्ञान के बजाय किताबों की आलोचना करने के लिए उन्हें पढ़ते हैं।

सोशल मीडिया पर हेट रीडिंग ट्रेंड (Image Source: AI Generated)

सोशल मीडिया पर हेट रीडिंग ट्रेंड (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बचपन से पेरेंट्स और टीचर्स कहते आए हैं कि किताबें जीवन बनाती हैं, इन्हें रोज पढ़ना चाहिए। जबकि हाल ही में रीडिंग का यह ट्रेंड नफरत से जुड़ा हुआ है। सोचकर देखिए कि आप किताब उसमें लिखी बातों को जानने की दिलचस्पी से नहीं, बल्कि उसकी बुराई करने के लिए पढ़ रहे हैं। यह बात अटपटी जरूर लग सकती है, लेकिन आजकल की जेनरेशन में यह ट्रेंड बन गया है। 

क्या है हेट रीडिंग ट्रेंड? 

हेट रीडिंग ट्रेंड का मतलब है कि किसी किताब को रुचि से न पढ़कर, इसलिए पढ़ना कि उसकी लिखी बातों की बुराई की जा सके और आप बता पाएं कि वह किताब पढ़ने लायक नहीं है। इस बात में कोई शक नहीं किताबें हमारा ज्ञान, सोचने-समझने की क्षमता और लिखने के कौशल को बढ़ाती हैं। 

खराब किताबें पढ़ना बोरियत दूर करने का तरीका 

कुछ लोगों के लिए यह खाली टाइम में मनोरंजन का भी साधन है। लेकिन हाल ही का हेट रीडिंग ट्रेंड कह रहा है कि पाठक जानबूझकर ऐसी किताबें ढूंढ रहे हैं, जिनसे उन्हें चिढ़ हो। यह लोगों में उनकी बोरियत दूर करने का एक बड़ा ही अनोखा तरीका बन गया है। 

यह कुछ-कुछ मशहूर लेखिका वर्जीनिया वुल्फ के अपने सहेली को लिखे एक पत्र से मेल खाता है, जिसमें वो एक बड़ी फेमस किताब ‘यूलिसिस’ के 100-200 पन्ने पढ़ने के बाद उसे बकवास कहती नजर आई थीं। 

रेज-बेट लिटरेचर का ट्रेंड भी बढ़ा 

जिस तरह लोग किताबे पढ़ने को भड़ास निकालने का माध्यम बना रहे हैं, उसी तरह साहित्य में भी ऐसा ही ट्रेंड देखने को मिला है। अब लेखक ऐसी किताबें जानबूझकर लिख रहे हैं, जिससे लोगों में विवाद और गुस्सा भड़काया जा सके। 

इसके सबसे बड़े उदाहरण में इसी साल 2026 के अप्रैल महीने में प्रकाशित कारो क्लेयर बर्क के उपन्यास ‘यस्टरइयर’ को लिया जा सकता है, इसमें ट्रैडवाइफ पर तीखा व्यंग्य देखने को मिलता है। यही वजह है कि इस नॉवल की सोशल मीडिया पर खूब जमकर आलोचना भी की गई। 

एल्गोरिदम भी कर रहा ट्रेंड को सपोर्ट 

हेट रीडिंग का तीसरा सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि सोशल मीडिया भी लोगों के इस स्टाइल को समझकर उसे सपोर्ट कर रहा है। ऐसे में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बहस का हिस्सा बनने के लिए कंट्रोवर्शियल बुक्स को ही खरीदा और पढ़ा जा रहा है।