पॉलिएस्टर अब सिर्फ कपड़ा नहीं रहा! जानिए जेन-जी की डिक्शनरी में क्या है इस वायरल स्लैंग का नया मतलब?
जेन-जी की डिक्शनरी में 'पॉलिएस्टर' अब सिर्फ कपड़ा नहीं, बल्कि एक वायरल स्लैंग है। यह शब्द बनावटी, दिखावटी या सस्ती ...और पढ़ें

क्या है पॉलिएस्टर स्लैंग का मतलब? (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर हर दिन जेन-जी से जुड़ा कोई नया शब्द सुनने को मिल जाता है। वैसे भी ये जेनरेशन पुराने और आम शब्दों को नए मतलब देने में काफी माहिर है। ऐसा ही कुछ इन्होंने पॉलिएस्टर शब्द के साथ किया है। अब आप सोच रहे होंगे कि पॉलिएस्टर तो सिर्फ एक सिंथेटिक कपड़ा है, इसका क्या नया मतलब हो सकता है, तो आप स्लैंग्स की दुनिया में थोड़े पीछे रह गए हैं।
जेन-जी की ऑनलाइन डिक्शनरी में पॉलिएस्टर एक ऐसा स्लैंग बन गया है, जो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इसका मतलब भी काफी दिलचस्प है। आइए जानें क्या है जेन-जी के नए स्लैंग पॉलिएस्टर का मतलब।
कपड़े से बना वाइब
पॉलिएस्टर, जिसे हम सिर्फ कपड़े के एक फैब्रिक की तरह जानते हैं, वो शब्द अब किसी व्यक्ति, लाइफस्टाइल या इंटरनेट कंटेंट के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। जी हां, जेन-जी इस शब्द का इस्तेमाल कपड़ों के लिए नहीं कर रही, बल्कि वाइब के लिए कर रही है।
अगर कोई व्यक्ति, उसकी लाइफस्टाइल या सोशल मीडिया कंटेंट जरूरत से ज्यादा बनावटी, सजाया हुआ, सस्ती वाइब्स दे या बहुत चमक-धमक वाला लगे, तो उसके लिए जेन-जी पॉलिएस्टर शब्द का इस्तेमाल कर रही है। पॉलिएस्टर मैनमेड और चीप फैब्रिक है, इसी से जेन-जी का ये नया स्लैंग भी निकला है।
दूर से जो चीज बहुत प्रीमियम और शानदार दिख रही है, लेकिन पास से देखने पर बिल्कुल जेनरिक लगे, उसके लिए पॉलिएस्टर शब्द का इस्तेमाल हो रहा है।
एक कॉमेंट से वायरल हुआ शब्द
जेन-जी के इस नए स्लैंग को सबसे ज्यादा चर्चा तब मिली, जब न्यूयॉर्क की एक 18 साल की सोशल मीडिया यूजर ने अपने फ्यूचर लाइफ का एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में उसने अपना रुटीन दिखाया था, जिसमें सुबह 6 बजे उठना, पेंटहाउस में रहना, दोस्तों के साथ बाइबल स्टडी करना, ब्लू-लाइट ग्लास पहनकर काम करना और एआई एजेंट से अपना काम करवाना शामिल था।
उसकी इस एक्स्ट्रा पॉलिश्ड लाइफस्टाइल पर एक यूजर ने कमेंट किया पॉलिएस्टर लाइफस्टाइल। यह कमेंट लोगों को इतना सटीक लगा कि इस एक कमेंट को 40 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले। इसके बाद से सोशल मीडिया पर दिखावे वाली जिंदगी, कंटेंट या व्यक्ति पर तंज कसने के लिए इस स्लैंग का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा।
