विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रूम फ्रेशनर की खुशबू से सेहत को हो सकता है नुकसान, घर को महकाने के लिए अपनाएं ये ऑप्शन

Published: Mon, 26 Oct 2026 11:34 AM (IST)

रूम फ्रेशनर के केमिकल सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे सांस लेने में दिक्कत जैसी बहुत सी समस्याएं हो सकती हैं।

केमिकल वाले रूम फ्रेशनर की जगह हेल्दी विकल्प चुनें (Image Source: AI Generated)

केमिकल वाले रूम फ्रेशनर की जगह हेल्दी विकल्प चुनें (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लोग अपने घर और ऑफिस को महकाने के लिए रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोगों के लिए यह अपनी मेंटल हेल्थ ठीक रखने का भी एक आसान तरीका है, लेकिन बहुत कम लोग यह जानते हैं कि रूम फ्रेशनर सेहत के लिए कई मामलों में हानिकारक साबित हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि रूम फ्रेशनर के बजाय हम कौन से हेल्दी ऑप्शन चुन सकते हैं। 

रूम फ्रेशनर सेहत के लिए कैसे हानिकारक है? 

इस खुशबूदार लिक्विड में कई तरह के केमिकल होते हैं, जिससे सेहत को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है: 

  • सिर दर्द या माइग्रेन 

  • घबराहट 

  • चक्कर और मतली 

  • आंख, नाक और गले में जलन की परेशानी 

  • सांस लेने में परेशानी 

  • बार-बार खांसी या छींक आना 

रूम फ्रेशनर में किस तरह के केमिकल पाए जाते हैं? 

रूम फ्रेशनर से कई तरह के केमिकल रिलीज होते हैं, जो हॉर्मोन्स पर असर डालने के साथ ही फेफड़ों तक को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं: 

वोलेटाइल ऑर्गैनिक कंपाउंड्स (VOCs) 

ज्यादातर एयर फ्रेशनर में वोलेटाइल ऑर्गैनिक कंपाउंड्स नामक केमिकल जरूर पाया जाता है, जो तुरंत हवा में सूखकर खुशबू देने का काम करता है। हालांकि, इससे कमरा महकने लगता है, पर इसमें शामिल एसिटोन, एथेनॉल और लिमोनीन हमारे फेफड़ों, आंखों और गले में जलन का कारण बन सकते हैं। 

थैलेट्स

किसी भी सेंट या परफ्यूम की खुशबू लंबे समय तक बनाए रखने के लिए उसमें थैलेट्स को भी शामिल किया जाता है, लेकिन यह केमिकल हॉर्मोन्स को प्रभावित कर सकता है। इतना ही नहीं, इनका रोजाना इस्तेमाल किसी महिला के प्रजनन स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव डाल सकता है। 

दूसरे विकल्प चुनें 

अगर आप सेहत पर बिना किसी खतरे के कमरे में खुशबू और ताजगी बनाए रखना चाहते हैं, तो रूम फ्रेशनर की जगह दूसरे विकल्प चुन सकते हैं। इनमें नेचुरल ऑयल्स जैसे-लैवेंडर, पेपरमिंट, सैंडलवुड, जैस्मिन और टी ट्री से बने एसेंशियल ऑयल डिफ्यूजर एक बेहतर ऑप्शन है। 

इसके अलावा, कमरे की बदबू दूर करने के लिए बेकिंग सोडा और सिरका असरदार साबित हो सकता है। इसके लिए एक छोटी सी कटोरी में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा के साथ 4-5 बूंद एसेंशियल ऑयल डालकर किसी कोने में रख लें। दूसरा तरीका यह भी है कि आप आधा नींबू लेकर उसमें 4-5 लौंग को चुभोकर कमरे के कोने में रख दें। आप पाएंगे कि थोड़ी देर में कमरे से बदबू दूर हो गई है। 

यह भी पढ़ें- बच्चों की मस्ती और बड़ों के आइडिया! क्रिएटिविटी की इस टक्कर में किसने मारी बाजी, स्टडी ने बताया

यह भी पढ़ें- निन्जा तकनीक से लेकर पल्लू की गांठ तक, पुराने जमाने के याददाश्त मजबूत करने के ये तरीके हैं बड़े कमाल के