सिक्किम का वो लोक नृत्य, जो सदियों पहले एक राजा की भूल से हुआ शुरू; बहुत दिलचस्प है 'सोरठी डांस' की कहानी
सिक्किम और नेपाल में सोरठी नृत्य किया जाता है, जिसके पीछे एक बहुत दिलचस्प कहानी है।
-1794462333909_m.webp)
कैसे किया जाता है सिक्किम का सोरठी नृत्य? (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सिक्किम की प्राकृतिक खूबसूरती के बारे में तो हम सभी जानते हैं, लेकिन क्या आपको वहां की लोक संस्कृति के बारे में पता है? सिक्किम की संस्कृति में सोरठी नृत्य की खास जगह है। सिक्किम के साथ, ये लोक नृत्य नेपाल में भी किया जाता है।
सिक्कि में खास अवसरों पर सोरठी नृत्य किया जाता है, जिसमें वहां से जुड़ी एक मशहूर लोक कथा देखने को मिलती है। ये कहानी जितनी पुरानी है, उतनी ही दिलचस्प भी है। आइए जानें सोरठी लोक नृत्य और उससे जुड़ी कहानी के बारे में।
सोरठी नृत्य का इतिहास?
सोरठी नृत्य सिक्किम के साथ-साथ नेपाल की संस्कृति से भी जुड़ा है। इस नृत्य को मगर और गुरुंग समाज खास अवसरों पर जरूर किया जाता है। इस लोक नृत्य की जड़ें सदियों पुरानी लोक कथा से जुड़ी है। ये नृत्य राजा जयसिंगे और उनकी सबसे छोटी रानी से जन्मी बेटी सोरठी की कहानी पर आधारित है। राजा की पहली कई रानियों से कोई संतान नहीं थी। जब छोटी रानी ने एक बेटी को जन्म दिया, तो दूसरी रानियों ने जलन के कारण ज्योतिषी को रिश्वत देकर बच्ची के भविष्य को लेकर झूठी भविष्यवाणी करवा दी।
इस झूठी भविष्यवाणी के कारण राजा ने अपनी नवजात बेटी को सोने की पेटी में बंद करके नदी में बहा दिया। उस बच्ची को एक मछुआरा दंपत्ति ने बचाकर पाला। सालों बाद जब राजा को सच्चाई का पता चला, तो उन्होंने अपनी बेटी को फिर से पूरे सम्मान के साथ स्वीकार कर लिया। मगर और गुरुंग समुदाय ने इस लोक कथा को गीतों और नृत्य के जरिए जिंदा रखा है और पीढ़ी-दर-पीढ़ी ये परंपरा आगे बढ़ती आई है।
क्या है सोरठी नृत्य की खासियत?
सोरठी में नृत्य के साथ नाटक का भी संगम है। इसमें गीत, अभिनय और नृत्य एक साथ होता है और इनके जरिए दर्शकों को ये कहानी सुनाई जाती है। सोरठी में मरुनी की भूमिका काफी अहम होती है। पहले पुरुष नर्तक ही महिलाओं की भेषभूषा लेकर मरुनी बनते थे। उनके साथ पुरुषान्गे और हंसी दिलाने वाले स्वांग भी होते हैं।
इस नृत्य को मदाल और झुरमा की ताल पर किया जाता है। मदाल की ताल इस नृत्य से खास नाता रखती है। इस नृत्य को खास आयोजनों पर किया जाता है, जैसे शादी-ब्याह या फसल की कटाई। इस नृत्य में नर्तक रंग-बिरंगे पारंपरिक नेपाली चोली, फरिया और मोतियों की मालाएं पहनते हैं।
कैसे किया जाता है सोरठी नृत्य?
इस नृत्य में दो-चार मादल वादक, एक कोरस और नर्तक शामिल होते हैं। जैसे ही मादल की धुन तेज होती है, मरुनी अपने हाथों के घुमावदार संकेतों और तेज ताल के साथ गोल घेरे में घूमकर नृत्य करती हैं। गायक राजा जयसिंगे और रानी सोरठी की गाथा को गाते हैं और नर्तक अपने नाटक और एक्सप्रेशन के जरिए पेश करते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।