विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न डेंजर, न परफेक्ट! रिश्ते में क्या होता है यह 'बेज फ्लैग'? कहीं आपके पार्टनर में भी तो नहीं हैं ये अतरंगी आदतें?

Updated: Sat, 22 Aug 2026 08:55 AM (IST)

रिलेशनशिप में रेड या ग्रीन के अलावा भी फ्लैग्स होते हैं, इनमें से एक बेज फ्लैग है।

बेज फ्लैग न तो पॉजिटिव है और न ही नेगेटिव (Image Source: AI Generated)

बेज फ्लैग न तो पॉजिटिव है और न ही नेगेटिव (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम सभी ने रिलेशनशिप में रेड फ्लैग और ग्रीन फ्लैग के बारे में जरूर सुना होगा, पर क्या आप जानते हैं कि आखिर यह बेज फ्लैग क्या है? यह रिलेशनशिप में मौजूद एक ऐसा फ्लैग है जो न रेड फ्लैग की तरह कोई गंभीर संकेत देता है और न ही ग्रीन फ्लैग की तरह कोई पॉजिटिव संकेत, अब सवाल उठता है कि फिर यह फ्लैग क्यों चर्चा में रहता है तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। 

रिलेशनशिप में बेज फ्लैग क्या है? 

रिलेशनशिप में बेज फ्लैग न तो पॉजिटिव है और न ही नेगेटिव, इसे आमतौर पर न्यूट्रल यानी निष्पक्ष माना जा सकता है। ये फ्लैग रिश्तों के बारे में हमें अच्छे और बुरे संकेतों के बारे में बताते हैं, इन्हीं में से एक Beige Flag है। यह व्यक्तिपरक यानी सबजेक्टिव होता है जिसमें किसी इंसान की अजीब आदतों को शामिल किया जाता है। 

ये आदतें न तो इतनी नुकसानदायक होती हैं कि रिश्ता ही टूट जाए और न ही इतनी अच्छी कि रिश्ते पर कोई पीजिटिव फर्क पड़े। 

बेज फ्लैग की पहचान के तरीके 

ऐसे कई तरीके हैं जो पार्टनर में बेज फ्लैग का संकेत करते हैं, आइए इनके बारे में जानें: 

अजीब पसंद या डर 

आपके पार्टनर की भी कोई न कोई अजीब सी पसंद होगी जिसपर कभी आपको गुस्सा आता होगा तो कभी हंसी। मान लीजिए कि पार्टनर को सड़क पार करने में डर लगता है, कॉकरोच से फोबिया है या फिर वो एक ही तरह की कपड़ों का कलेक्शन रखते हों। 

अतरंगी आदतें 

बेज फ्लैग में पार्टनर की अतरंगी आदतें शामिल होती हैं; जैसे- पिज्जा पर जरूरत से ज्यादा नमक या सॉस लगाकर खाना, बात करते समय अचानक ताली बजाने लगना, कोल्ड ड्रिंक के ढक्कनों या पोस्ट कार्ड्स को जमा करना आदि सभी बेज फ्लैग में शामिल किए जाते हैं। 

व्यक्ति की खूबियां 

बेज फ्लैग में पार्टनर का स्वभाव और खूबियां भी शामिल की जाती हैं, जिनकी वजह से जाने-अनजाने में ही सही हम उनकी तरफ आकर्षित होते हैं। किसी कला में महारत हासिल होना, बचपना, छोटी-छोटी बात पर गुस्सा हो जाना, मैथ्स में कमजोर होना या दाएं-बाएं में फर्क करना भूल जाना जैसी बातों को भी बेज फ्लैग का ही हिस्सा है। 

अनोखी दिलचस्पी 

किसी खास तरह के जानवर या पक्षी से जरूरत से ज्यादा लगाव होना और किसी विषय के बारे में इतनी जानकारी रखना कि सामने वाला चौंक जाए।

यह भी पढ़ें- रिश्ते में लोकेशन शेयर करना प्यार है या निगरानी? जानिए कब बन सकता है ये रेड फ्लैग

यह भी पढ़ें- बहस के बीच अचानक चुप क्यों हो जाते हैं कुछ लोग? आखिर क्या है इस 'साइलेंट ट्रीटमेंट' का मतलब