विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘बिना बात का ज्ञानी’ से लेकर ‘दिल टूटा आशिक’... हर फ्रेंड ग्रुप में होते हैं ये 6 अतरंगी कैरेक्टर!

Updated: Sun, 02 Aug 2026 07:05 AM (IST)

फ्रेंडशिप की यही तो सबसे बड़ी खासियत है कि अलग-अलग पर्सनैलिटी के दोस्तों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

दोस्तों की अलग-अलग पर्सनैलिटी (Image Source: AI Generated)

दोस्तों की अलग-अलग पर्सनैलिटी (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दोस्तों का ग्रुप स्कूल तक ही सीमित नहीं रहता, इसका दायरा कॉलेज और फिर ऑफिस के साथ बढ़ता ही जाता है। इन सब में फ्रेंड ग्रुप कैसा भी हो, कुछ कैरेक्टर ऐसे होते हैं जो बिल्कुल फिक्स होते हैं। इन्हीं अंतरंगी दोस्तों की वजह से ही तो फ्रेंड सर्कल में जान बनी रहती है, जिसपर कभी गुस्सा आता है तो कभी हम खूब जोर-जोर से हंसते हैं। 

बिना बात का ज्ञान देने वाला 

दोस्तों के हर ग्रुप में एक व्यक्ति ऐसा जरूर होता है जिसके पास हर चीज का जवाब है। मानो वही इस दुनिया का रचयिता है, चाहे वह गलत कहे या सही। हाजिर जवाबी ही उसको ग्रुप में स्टार बनाकर रखती है और फिर वही फ्री का काउन्सलर भी बन जाता है। 

फूडी फ्रेंड 

फूडी फ्रेंड की तो जितनी बात की जाए उतनी कम है। कहीं भी खाने की बात चल रही हो उसके कान खड़े हो जाते हैं। कहीं जाने का प्लान बनाएं तो वो मेन्यू ऐसे पूछने लगता है जैसे कोई बड़ी पार्टी हो। वहीं, ट्रिप पर जाने वाले सभी घूमने का मजा ले रहे होते हैं और हमारे बीच एक व्यक्ति का फोकस बस खाने पर होता है। 

प्लान कैंसल करने वाला 

गोवा का प्लान शायद सबने बनाया होगा, पर कभी वो सक्सेसफुल हुआ है? और इसकी वजह हम जानते हैं, वो एक दोस्त जो शुरू में तो रेडी रहता है और आखिर में कहता है कि ‘यार घरवाले नहीं मानेंगे’। कहीं वो तारक मेहता के पोपटलाल की कॉपी तो नहीं करते? 

हर छोटी बात पर ड्रामा करने वाला

इन मामलों में लड़कियां आगे होती हैं, तभी तो उन्हें लोग ड्रामा क्वीन कहने से नहीं हिचकिचाते। आजकल तो कुछ लड़के भी प्रिंसेस ट्रीटमेंट ले रहे हैं। किसी छोटी सी बात को इतना खींच लेना कि वह बड़ी लगने लगे, इसके बाद उसपर जमकर ओवरथिंकिंग करना और दोस्तों को कहानी सुनाना। रोना-धोना इन दोस्तों की विशलिस्ट में टॉप पर होता है। 

दिल टूटा आशिक 

अपने आसपास आशिक तो बहुत देखें होंगे लेकिन दिल टूटा आशिक हर एक फ्रेंड सर्कल में मिलेगा। वह जो एक दिन ब्रेकअप सॉन्ग सुनकर जश्न मनाता है और अगले दिन कहने लगता है कि याद आ रही है। सैड सॉन्ग इनके इतने फेवरेट होते हैं कुछ पूछो मत! 

सबसे मासूम 

हां, वही मासूम दोस्त जिसे लोग कभी पीपल प्लीजर का टैग देते हैं तो कभी नासमझ कहकर मजाक भी उड़ाते हैं। उसके पास दुनियादारी की समझ न के बराबर होती है।