विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नौकरी और जिम्मेदारियों के बीच पीछे छूट गए हैं पुराने फ्रेंड्स? इन तरीकों से फिर से जिंदा करें अपनी दोस्ती

Updated: Sun, 02 Aug 2026 11:45 AM (GMT+05:30)

बिजी लाइफस्टाइल और जिम्मेदारियों के बीच भी पुरानी दोस्ती को बनाए रखना मुमकिन है। क्वालिटी बातचीत, छोटी बातें शेयर करने और डिजिटल हैंगआउट जैसे तरीकों लॉन्ग डिस्टेंस फ्रेंडशिप को मजबूत कर सकते हैं।

लॉन्ग डिस्टेंस फ्रेंडशिप को कैसे बनाएं मजेदार? (AI Generated Image)

लॉन्ग डिस्टेंस फ्रेंडशिप को कैसे बनाएं मजेदार? (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बचपन और कॉलेज के दिनों में दोस्तों से मिलने के लिए समय नहीं निकालना पड़ता था, लेकिन जैसे ही हम बड़े हुए नौकरी, शादी, घर की जिम्मेदारियां या अलग-अलग शहरों में रहने के कारण दोस्ती पीछे छूट गई। ऐसे में जिस दोस्त से हम हर रोज मिलते थे, अब उससे बात करने के लिए भी कैलेंडर में खाली दिन ढूंढ़ना पड़ता है। 

अगर आपका बेस्ट फ्रेंड भी किसी दूसरे शहर में रहता है, तो इस लॉन्ग डिस्टेंस फ्रेंडशिप को बरकरार रखने के लिए आप कुछ टिप्स अपना सकते हैं। आइए जानें इनके बारे में। 

क्वालिटी को अहमियत दें

नौकरीपेशा लोगों के लिए हर दिन घंटों बात करना मुमकिन नहीं है और खुद पर ऐसा प्रेशर डालना भी नहीं चाहिए। इसलिए हफ्ते में एक दिन भी अगर 15-20 मिनट दिल खोलकर बात कर लें, तो काफी है। इससे आपको एक-दूसरे का हाल-चाल भी पता चल जाएगा और रोज बात करने का प्रेशर भी महसूस नहीं होगा। 

छोटी-छोटी बातें शेयर करें 

अक्सर लोग सोचते हैं कि जब कोई बड़ी खबर होगी, तभी दोस्त को फोन करेंगे, लेकिन रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातें भी शेयर कर सकते हैं। कोई मजेदार चीज देखी, तो उसकी फोटो शेयर कर दें, कोई जोक या फनी मूवमेंट याद आए, तो वॉइस नोट भेज दें। इससे आपकी दोस्ती में फन बरकरार रहेगा। 

डिजिटल हैंगआउट प्लान करें

सिर्फ फोन कॉल पर बात करना कभी-कभी उबाऊ हो सकता है। ऐसे में आप साथ मिलकर कोई मूवी नाइट प्लान कर सकते हैं, लूडो या चेस जैसा कोई वर्चुअल गेम खेल सकते हैं या वीडियो कॉल पर एक-दूसरे के साथ पुरानी यादें ताजा कर सकते हैं। 

उम्मीदों का बोझ कम करें

हर किसी की जिंदगी एक जैसी नहीं होती, ऐसे मैसेज का रिप्लाई देर से आना स्वाभाविक है। अगर आपका दोस्त तुरंत मैसेज का जवाब नहीं दे रहा, तो इस पर्सनली न लें। एडल्ट फ्रेंडशिप में समझदारी बहुत जरूरी है। इस बात को समझें कि उसके पास कोई काम होगा और इंस्टेंट रिप्लाई या रोज-रोज कॉल करने की एक्सपेक्टेशन न रखें। 

मिलना हमेशा खास बनाएं

कोशिश करें कि कुछ महीनों पर एक-दूसरे से जरूर मिलें। चाहे किसी ट्रिप पर या एक-दूसरे के घर रुककर। इससे आपकी दोस्ती और मजबूत होगी। जब एक-दूसरे से मिलें, तो फन एक्टिविटीज प्लान करें, मूवी या डिनर डेट्स प्लान करें और पुराने दोस्तों के साथ भी मिलने का प्लान बना सकते हैं।