बिजी शेड्यूल में रिश्ते के लिए नहीं मिलता वक्त? ऐसे करें माइक्रो डेटिंग की शुरुआत
रिलेशनशिप को बेहतर और मजबूत बनाए रखने के लिए कुछ भी बड़ा या भारी-भरकम करने की जरूरत नहीं होती। एक-दूसरे के लिए कुछ छोटे-छोटे पल निकालना ही काफी होता है।

रिश्ते में प्यार बनाए रखने के लिए अपनाएं माइक्रो डेटिंग (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
डेटिंग को ऑफिस शेड्यूल की तरह प्राथमिकता दें
व्यस्तता में भी माइक्रो डेटिंग के लिए समय निकालें
हर दिन पार्टनर के लिए पांच मिनट जरूर दें
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कामकाजी कपल्स अक्सर ऐसी शिकायतें करते मिल जाते हैं कि उन्हें अपने रिश्ते को मजबूत बनाने या एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका ही नहीं मिलता। लेकिन समय की कमी का मतलब ये नहीं है कि आप डेट नहीं कर सकते है। बस टाइम को इस तरह मैनेज करने की जरूरत होती है कि आप छोटे-छोटे और खूबसूरत पल एक-दूसरे के साथ बिता पाएं। आइए जानते हैं कैसे।
इस तरह करें शुरुआत
- अपने ऑफिस शेड्यूल और प्रोजेक्ट की तरह ही डेटिंग को प्राथमिकता में रखें
- व्यस्तता के बीच माइक्रो डेटिंग के लिए 30 मिनट से 1 घंटे का समय पर्याप्त है
- डेटिंग को लेकर प्रैक्टिकल अप्रोच अपनाएं, यानी अभी के शेड्यूल के हिसाब से आपके डेटिंग का गोल क्या होना चाहिए
जब हों ज्यादा व्यस्त
- एक से दो हफ्ते या फिर महीने में कुछ खास प्लान करें
- ऐसे कामों की लिस्ट बना लें जिसे टाला नहीं जा सकता है, जैसे शहर के बाहर ट्रैवलिंग कर रहे हों, देर रात तक काम करने का शेड्यूल हो
- रोजाना मैसेज करने या कॉल करने का समय जरूर तय करें
ऐसे करें माइक्रो डेटिंग
- काम पर जाने से पहले या वीकेंड पर एक साथ वॉक पर या कॉफी डेट के लिए जाएं
- ऑफिस के आस-पास ही लंच टाइम में ब्रेक लेकर मिल सकते हैं
- शॉपिंग पर या किसी इवेंट में साथ-साथ जाने की प्लानिंग कर सकते हैं
- हर दिन अपने पार्टनर के लिए कम से कम से कम पांच मिनट का समय जरूर निकालें, जिसमें फोन या काम से जुड़ी कोई बात ना हो
हर हफ्ते एक-दूसरे से पूछें ये 3 सवाल
- इस हफ्ते मेरी एक सबसे अच्छी बात क्या लगी: इससे कपल्स एक-दूसरे से सिर्फ शिकायतों में बात नहीं करेंगे, बल्कि एक-दूसरे की अच्छी क्वालिटी पर भी ध्यान दे पाएंगे
- इस हफ्ते तुम्हारे लिए सबसे मुश्किल क्या रहा: भले ही वह आपके काम या आम रूटीन से जुड़ी बात ही क्यों हो।
- क्या तुम्हें कोई मदद या सपोर्ट चाहिए: इससे कपल्स को एक-दूसरे की जिंदगी या व्यक्तित्व के बारे में थोड़ा और करीब से जानने का मौका मिलेगा।
कैसे पता चलता है डेटिंग के बीच व्यस्त शेड्यूल रुकावट बन रहा है
- डेटिंग जरूरी ना लगकर एक काम या बोझ जैसा लगने लगे
- आप बेतुके बहाने बनाकर मिलने का समय बार-बार आगे बढ़ा रहे हैं
