टुकड़ों में प्यार और फर्जी अटेंशन! कुछ ऐसा ही है नया सीगलिंग डेटिंग ट्रेंड, समय रहते करें सही पार्टनर की पहचान
कई रिलेशनशिप में अब कपल एक दूसरे को समझते नहीं है, बल्कि डेटिंग ट्रेंड के हिसाब से गेम खेलते हैं। ...और पढ़ें

मॉडर्न डेटिंग ट्रेंड सीगलिंग (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मॉडर्न डेटिंग के शब्द इतनी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं कि उनके लिए अलग से डिक्शनरी बनाने की जरूरत भी पड़ सकती है। घोस्टिंग, पेपर क्लिपिंग, सिचुएशनशिप और ब्रेडक्रंबिंग जैसे शब्दों के बाद एक नया शब्द चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसका नाम है सीगलिंग।
क्या होता है सीगलिंग डेटिंग?
सीगलिंग डेटिंग ट्रेंड को नेगेटिव नजरिए से देखा जा रहा है क्योंकि यह एक ऐसा डेटिंग का तरीका है जिसमें व्यक्ति कमिटमेंट नहीं करता लेकिन इमोशनली जुड़ा जरूर रहता है। कई बार थोड़ी बहुत फीलिंग इसकी वजह हो सकती है तो कई बार ऐसा करना सिर्फ एक अटेन्शन पाने का स्वार्थ।
समुद्री पक्षी सीगल से लिया गया नाम
यह डेटिंग ट्रेंड समुद्री पक्षी सीगल से प्रेरित है, जो भूख चाहे हो या ना हो पर इसके बावजूद दूसरे के खाने पर झपट्टा मारता है। ऐसा वह अपने अधिकार जताने की फितरत की वजह से करता है। ठीक उसी तरह सीगलिंग डेटिंग में होता है, सामने वाले को भले ही कोई डेटिंग की कोई इच्छा नहीं होती और न ही वह इस रिश्ते में कोई भविष्य देखता है, पर फिर भी वह आपकी जिंदगी में दखल देने से पीछे नहीं हटता।
लोग सीगल डेटिंग क्यों कर रहे हैं?
हम सभी जानते हैं कि सीगल अपने हाथ से कुछ भी जाने नहीं देना चाहता, उसी तरह कुछ लोग भी इसी नेचर के होते हैं। उन्हें आपसे जो अटेन्शन, स्टेटस या मदद मिल रही है तो जाने देना उन्हें मुश्किल लगता है। आसान भाषा में इसे समझें तो अपने स्वार्थ को सबसे आगे रखते हुए काम करते हैं, यहां भावनाओं की जगह नहीं होती। कई स्थितियों में उन्हें लोगों पर कंट्रोल करने में मजा आता है।
खबरें और भी
सीगल डेटिंग से कैसे बचें?
इस तरह की डेटिंग से बचने के लिए ज्यादा सख्त या रूखा रवैया रखने की जरूरत नहीं है, बल्कि सीमाएं मजबूत रखना जरूरी है।
खुद से सवाल पूछें कि आप क्लैरिटी के लिए कितना इंतजार कर सकते हैं।
सामने वाले से सीधा सवाल पूछें कि वो इस कनेक्शन से चाहता क्या है, जवाब से ही क्लैरिटी निकाल लें।
टुकड़ों में मिलने वाली अटेन्शन और प्यार को अनदेखा करना शुरू कर दें।
अगर आपको लगता है कि सामने वाले ने इमोशनली दूरी बना ली है पर वह जिंदगी से नहीं जा रहा तो खुद से मूव ऑन करने का सोचें।
यह भी पढ़ें- दोस्ती का अल्टीमेट टेस्ट: क्या आपका बेस्ट फ्रेंड आपको सच में जानता है? पूछें ये 10 मजेदार सवाल
यह भी पढ़ें- प्यार, धोखा और बैकअप प्लान... सबके लिए तैयार हैं Gen-Z, समझिए मॉडर्न डेटिंग के ये नए शब्द